ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

कोरोना के बाद अब पटना में स्वाइन फ्लू, अबतक 3 मरीज मिले

PATNA : कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच राजधानी पटना में अब स्वाइन फ्लू में भी दस्तक दे दी है. पटना में स्वाइन फ्लू के अब तक 3 मरीज मिले हैं. यह सभी मामले पॉजिटिव पाए गए हैं

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच राजधानी पटना में अब स्वाइन फ्लू में भी दस्तक दे दी है. पटना में स्वाइन फ्लू के अब तक 3 मरीज मिले हैं. यह सभी मामले पॉजिटिव पाए गए हैं. पटना के एनएमसीएच स्थितआरएमआरआई की वायरोलॉजी लैब में इन मरीजों का टेस्ट किया गया था जो पॉजिटिव पाए गए हैं.


कोरोना वायरस के बीच स्वाइन फ्लू का संक्रमण स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है. स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या में अगर इजाफा हुआ तो यह सरकार के लिए बड़ा सिरदर्द साबित होगा. आरएमआरआई के निदेशक डॉ पी दास ने बताया है कि कोरोनावायरस के नमूनों की जांच के लिए भी उनके यहां इंतजाम है और इसी जांच के क्रम में कभी-कभी स्वाइन फ्लू का वायरस डिटेक्ट हो जाता है. स्वाइन फ्लू अक्सर इंसानों में जानवरों से संक्रमण के दौरान फैलता है.

जिन मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है वह कोरोनावायरस का टेस्ट कराने आरएमआरआई पहुंचे थे. दोनों वायरस के लक्षण करीब-करीब एक जैसे हैं, लिहाजा टेस्ट के दौरान कोरोना वायरस की जगह स्वाइन फ्लू की पहचान की गई है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें