ब्रेकिंग
3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी✦3 करोड़ की डिफेंडर के बाद अब 151 गाड़ियों की बारात! अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का भोज, घुड़दौड़ के विजेता को मिलेगी थार✦बादल सिंह हत्याकांड में CBI का बड़ा एक्शन, तत्कालीन DSP समेत 4 पुलिसकर्मियों पर चार्जशीट; हत्या और सबूत मिटाने के आरोप✦वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में ऐतिहासिक डबल सेंचुरी, ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न; बिहार का नाम किया रोशन✦ महापर्व छठ और छठव्रतियों पर अश्लील कॉमेडी करने वाले शख्स ने मांगी माफी, कहा..भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी✦IAS पल्लवी मिश्रा ने IAS डॉ. आदित्य शर्मा से की शादी, भाई IPS तो दादा रह चुके हैं DSP; जानिए मिश्रा फैमिली की कहानी

बिहार चुनाव : कोरोना काल मे चुनाव को आयोग ने सही कदम बताया, सुनील अरोड़ा बोले.. कम नहीं हुई वोटिंग

PATNA : निर्वाचन आयोग ने कोरोना काल के बीच जब बिहार चुनाव कराने का फैसला किया था, तब चौतरफा इसकी आलोचना हुई थी. कई राजनीतिक दलों ने आयोग के फैसले पर सवाल खड़े किए थे. तब आयोग

बिहार चुनाव : कोरोना काल मे चुनाव को आयोग ने सही कदम बताया, सुनील अरोड़ा बोले.. कम नहीं हुई वोटिंग
Anamika
2 मिनट

PATNA :  निर्वाचन आयोग ने कोरोना काल के बीच जब बिहार चुनाव कराने का फैसला किया था, तब चौतरफा इसकी आलोचना हुई थी. कई राजनीतिक दलों ने आयोग के फैसले पर सवाल खड़े किए थे. तब आयोग ने इस बात का भरोसा दिलाया था कि कोविड-19 का पालन करते हुए वह बिहार में चुनाव कराएगा. बिहार में दो चरणों की वोटिंग खत्म हो चुकी है और तीसरे चरण की वोटिंग शनिवार को होनी है. अब तक बिहार चुनाव की स्थिति पर मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा का बड़ा बयान सामने आया है.

 मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा है कि बिहार विधानसभा के दो चरण के चुनाव अच्छे तरीके से पूरे करा लिए गए हैं. कोरोनावायरस के बीच चुनाव कराने का फैसला सही साबित हुआ है. उन्होंने कहा है कि जब हमने यह फैसला लिया था तो खूब निंदा हुई थी यहां तक कहा गया कि बिहार में चुनाव कयामत लेकर आएगा, लेकिन दो चरणों की वोटिंग के बाद अब स्थिति सबके सामने है. उसने कहा है कि साल 2015 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जिस तरह की वोटिंग हुई बिहार में कोरोना काल के दौरान उसी तरह की वोटिंग इस बार भी देखने को मिली है.

आयोग ने कहा है कि कोरोनावायरस के बीच बिहार में कराया गया चुनाव और दुनिया के लिए एक उदाहरण है. हमने जिससे चुनावी प्रबंधन का इस्तेमाल किया कोरोनावायरस से बचाव के लिए जो उपाय किए वह वाकई एक मिसाल है. सुनील अरोड़ा ने कहा है कि दुनिया भर में कोरोना महामारी से लोग परेशान हैं और इसके बीच बिहार में अगर लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है तो इसके लिए राज्य के लोगों के हौसले को भी सलाम करना होगा.