ब्रेकिंग
Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा

दूसरे राज्यों से आने वाले बिहारियों की जांच में हो रही लापरवाही, स्वास्थ्य विभाग सिर्फ नाम पता लिख चला रहा काम, देखें वीडियो

GAYA: दूसरे राज्यों से आ रहे बिहारियों के कोरोना जांच में लापरवाही का मामला सामने आया है. गया के बाराचट्टी में सिर्फ जांच के नाम पर हाथ में मुहर लगाया जा रहा है. उसके बाद रजिस

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

GAYA: दूसरे राज्यों से आ रहे बिहारियों के कोरोना जांच में लापरवाही का मामला सामने आया है. गया के बाराचट्टी में सिर्फ जांच के नाम पर हाथ में मुहर लगाया जा रहा है. उसके बाद रजिस्टर पर नाम पता लिखा जा रहा है. लेकिन कोई जांच नहीं किया जा रहा है. स्वास्थ्यकर्मियों की इस लापरवाही से बड़ा खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ सकता है.


अधिकारी बोल रहे- जांच करते-करते पागल हो गए है

जब एक युवक ने इसका विरोध किया और पूछा कि बिना जांच किए आप नाम पता क्यों लिख रहे हैं. इस पर स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी ने कहा कि हमलोग जांच करते करते पागल हो गए हैं. हमारे यहां पर यही व्यवस्था है. यहां पर किसी तरह की स्क्रीनिंग नहीं हो रही है. इसका वीडियो वायरल हो गया है.

जांच की चिंता छोड़ चला रहे मोबाइल

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को कोरोना को लेकर कोई टेंशन नहीं है. वह आराम से बैठक कर मोबाइल चला रहे हैं. जब एक युवक ने पूछा कि क्या इसी तरह से जांच होगा तो बोले की जाओं तुम्हारा जांच हो गया है. 

सरकार अलर्ट पर,कर्मचारी लापरवाह

कोरोना को लेकर बिहार सरकार अलर्ट पर है. यही कारण है कि दूसरे राज्यों की अपेक्षा यहां पर कोरोना के मरीज कम मिले है. लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जांच करने में लापरवाही कर रहे हैं. ऐसे में इसका खामियाजा पूरे बिहार को भुगतना पड़ सकता है. मुजफ्फरपुर में भी सूचना देने के बाद भी मरीज के पास स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं गई. बता दें कि दूसरे राज्यों से आने वाले बिहार के लोगों की बॉर्डर पर ही स्क्रीनिंग करने का आदेश दिया गया है. इसके साथ ही उनको क्वॉरेंटाइन करने का आदेश है. फिर कई जगहों पर लापरवाही सामने आ रही है. 

टैग्स