ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटना

कोरोना ट्रीटमेंट से भाग रहे निजी अस्पताल, पटना के 5 प्राइवेट अस्पतालों को नोटिस

PATNA : पटना में कोरोना मरीजों का इलाज करने से निजी अस्पताल भाग रहे . डीएम के आदेश के बाद भी शहर के पांच प्राइवेट अस्पतालों ने कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड नहीं बनाया है. जिसके बाद शुक

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA :  पटना में कोरोना मरीजों का इलाज करने से निजी अस्पताल भाग रहे . डीएम के आदेश के बाद भी शहर के पांच प्राइवेट अस्पतालों ने कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड नहीं बनाया है.

 जिसके बाद शुक्रवार को डीएम कुमार रवि ने अस्पताल संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि क्यों ना आप के खिलाफ कार्रवाई की जाए. डीएम ने सभी अस्पताल प्रबंधकों को नोटिस भेजते हुए 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है.

बता दें कि पटना डीएम हम कुमार रवि ने 17 जुलाई को पटना के कई प्राइवेट अस्पतालों के प्रबंधकों के साथ बैठक कर उन्हें आइसोलेशन वार्ड बनाने तथा कोरोना संक्रमितों के लिए सीट सुरक्षित रखने का निर्देश दिया था. लेकिन 23 जुलाई को प्राइवेट अस्पतालों की समीक्षा बैठक में पाया गया कि 5 अस्पतालों ने  इलाज के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है और ना ही इस संबंध में कोई रुची दिखाई है. प्राइवेट अस्पतालों की इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत   को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने 5 प्राइवेट अस्पतालों के प्रबंधक स्पष्ट करते हुए 24 घंटे के अंदर जवाब तलब किया है. 24 घंटे के अंदर जवाब नहीं देने पर बिहार एपेडमिक डिजीज, कोविड-19, 2020 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.