ब्रेकिंग
पटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतBihar Police:थाने में लुंगी पहनकर ड्यूटी करने वाला दारोगा सस्पेंड, फर्स्ट बिहार की खबर का असरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला पटना सिटी के लापता डेकोरेटर कारोबारी का शव नरैना नदी से बरामद, परिजनों के बीच मचा कोहराम मुजफ्फरपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 20 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार के गांवों में जमीन,मकान, दुकान से लेकर पानी-नाली पर लगेगा टैक्स, सम्राट सरकार ने दी मंजूरी, लोगों से मोटा कर वसूलेगी पंचायतBihar Police:थाने में लुंगी पहनकर ड्यूटी करने वाला दारोगा सस्पेंड, फर्स्ट बिहार की खबर का असरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

कुलियों के लिए रामकृपाल का छलका दर्द, रेल मंत्री से कुली सेवा शुरू करने की मांग

PATNA : लॉक डाउन के बाद देश में रेलवे फिर से पटरी पर लौट चुकी है. धीरे-धीरे रेल सेवाएं सामान्य हो रही है, लेकिन अब तक कुली सेवा को रेलवे ने हरी झंडी नहीं दी है. कुलियों के समस्याओं

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : लॉक डाउन के बाद देश में रेलवे फिर से पटरी पर लौट चुकी है. धीरे-धीरे रेल सेवाएं सामान्य हो रही है, लेकिन अब तक कुली सेवा को रेलवे ने हरी झंडी नहीं दी है. कुलियों के समस्याओं को लेकर बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने रेल मंत्री पीयूष गोयल के सामने मांग रखी है.

रामकृपाल यादव ने कहा है कि अनलॉक की शुरुआत के साथ केंद्र सरकार ने देश में हर तबके के लोगों के लिए राहत की शुरुआत की है. गरीबों मजदूरों और बुजुर्गों तक के लिए सरकार ने रियासतों का ऐलान किया है, लेकिन देश का एक बड़ा तबका भी इससे अछूता है. रामकृपाल यादव ने कहा है कि रेल सेवा की शुरुआत के साथ कुली सेवा को भी शुरू करने की आवश्यकता है.


लॉकडाउन के दौरान देशभर के कुली अपनी सेवा बंद होने के कारण भुखमरी के कगार पर आ गए हैं और अब रेलवे को इस तरफ भी पहल करनी चाहिए. रामकृपाल यादव ने कहा है कि वह रेल मंत्री पीयूष गोयल से इस मामले पर बातचीत करेंगे पाटलिपुत्र सांसद से मंगलवार को ही पुलिस संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की थी जिसके बाद अब बीजेपी सांसद ने यह मांग रखी है.