ब्रेकिंग
Bihar News: मुंगेर दौरे पर CM सम्राट चौधरी, तिलडीहा समेत प्रमुख दुर्गा मंदिरों में करेंगे पूजा; जानिए पूरा कार्यक्रम✦Bihar News: दशहरा पर बिहार में अलर्ट! सभी अस्पतालों को निर्देश, डॉक्टरों की ड्यूटी से लेकर इमरजेंसी तक होगी जांच✦Bihar News: मामी की जान बचाने की कोशिश बनी काल, पोखर में डूबने से मामा-भांजी की मौत✦Bihar News: नवादा में पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला, महिला सिपाही का वीडियो बनाने पर बवाल; 11 गिरफ्तार✦Bihar STET 2026: इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड जारी, 25 अक्टूबर से परीक्षा; तुरंत करें डाउनलोड✦Bihar News: मुंगेर दौरे पर CM सम्राट चौधरी, तिलडीहा समेत प्रमुख दुर्गा मंदिरों में करेंगे पूजा; जानिए पूरा कार्यक्रम✦Bihar News: दशहरा पर बिहार में अलर्ट! सभी अस्पतालों को निर्देश, डॉक्टरों की ड्यूटी से लेकर इमरजेंसी तक होगी जांच✦Bihar News: मामी की जान बचाने की कोशिश बनी काल, पोखर में डूबने से मामा-भांजी की मौत✦Bihar News: नवादा में पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला, महिला सिपाही का वीडियो बनाने पर बवाल; 11 गिरफ्तार✦Bihar STET 2026: इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड जारी, 25 अक्टूबर से परीक्षा; तुरंत करें डाउनलोड

कोंच BDO की वाइफ के आरोप पर गया DM ने दी सफाई, कहा- नहीं दिया गया था काम का दबाव

GAYA: कोंच बीडीओ राजीव रंजन की सुसाइड के बाद उनकी पत्नी सोनम कुमारी ने गया डीएम पर गंभीर आरोप लगाया था. जिसके बाद आज गया डीएम ने इस मामले पर सफाई दी है. डीएम ने कहा कि कोई काम

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

GAYA: कोंच बीडीओ राजीव रंजन की सुसाइड के बाद उनकी पत्नी सोनम कुमारी ने गया डीएम पर गंभीर आरोप लगाया था. जिसके बाद आज गया डीएम ने इस मामले पर सफाई दी है. डीएम ने कहा कि कोई काम का दबाव नहीं दिया गया था और न ही प्रपत्र क गठित किया गया था.

शादी के 4 महीने में ही जिंदगी से उब गए थे कोंच BDO, सुसाइड नोट ने किया खुलासा, पढ़िए ये Exclusive रिपोर्ट

डीएम ने कहा-कर्मठ थे

गया डीएम अभिषेक सिंह ने कहा कि राजीव कर्मठ और यंग ऑफिसर थे और उनके विरुद्ध कोई भी प्रपत्र क गठित नहीं किया गया था और न ही विभागीय कार्रवाई चलाई गई थी. इस तरह का कोई भी कुछ बोलता है तो पूर्ण तरह से निराधार है. प्रशासनिक दबाव की जो बात आ रही है वह भी पूर्ण रूप से निराधार है. उनसे कभी भी अतिरिक्त काम नहीं दिया गया था और न ही कोई विशेष विजिट रखा गया था. यह भी सुसाइड नोट से स्पष्ट है कि इनको प्रताड़ित नहीं किया गया था.  

Exclusive: कोंच BDO ने सुसाइड नोट में लिखा, भगवान से कहूंगा कि मुझे जैसा वो चाहती है वैसा ही बनाकर फिर धरती पर भेजना

सुसाइड से हम सब दुखी है

डीएम ने कहा कि घटनाक्रम से हम सब काफी दुखी है. हमलोग जो काम करते है सभी एक परिवार की तरह करते है. अगर कोई सदस्य हमसे दूर गया है तो उतना दुःख हमको भी है जितना दूसरे को है. हमलोग इस समय चाहते है की जो भी जांच की कार्रवाई हो रही है वह जल्द पूरी हो और उसमें जो भी सचाई है सामने आए.


जिला प्रशासन ने दिखाया था सुसाइड नोट

BDO के पत्नी के आरोप लगाए जाने पर कहा की इस विषय में हमको कुछ नहीं बोलना है. जो भी चीजें है जांच में बाहर आ जाएगी और जो भी आरोप है वह निराधार है. सुसाइड नोट पर कहा की मेरे पास नहीं है मगर जिला प्रशासन ने उनको दिया है और उसको सार्वजनिक भी किया गया है. वेतन भुगतान पर रोक लगाने पर कहा की सिर्फ उनके वेतन पर रोक नहीं लगाया गया था. DTO और पांच ब्लॉक के पर रोक लगाया गया था जो चुनाव के समय पर जो गाड़ियां लिया गया था उसका भुगतान नहीं हुआ था.  बता दें कि कोंच बीडीओ राजीव रंजन ने गया में छत से कूदकर चार दिन पहले सुसाइड कर ली थी. घटनास्थल से सुसाइड नोट, पर्स और मोबाइल मिला था.


रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता