ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

खतरे में सांप को जिंदगी देने वाले कोबरा मैन की जिंदगी, ईलाज के दौरान सांप ने डसा, अस्पताल में भर्ती

MUNGER: सांपों को बचाते बचाते जिले में कोबरा मैन के नाम से मशहूर निर्मल की खुद की जिंदगी ही खतरे में पड़ गई. एक घायल सांप का इलाज करने के दौरान निर्मल को उसी सांप ने डंस लिया जिससे उसकी हालत गंभीर

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

MUNGER: सांपों को बचाते बचाते जिले में कोबरा मैन के नाम से मशहूर निर्मल की खुद की जिंदगी ही खतरे में पड़ गई. एक घायल सांप का इलाज करने के दौरान निर्मल को उसी सांप ने डंस लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है. उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है जहां फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना जमालपुर के दरियापुर गांव की है जहां पांच सौ से अधिक सांपों की जिंदगी बचाने वाला निर्मल एक घायल सांप का इलाज कर रहा था कि इसी दौरान सांप ने उसे डंस लिया. इस खबर के फैलते ही निर्मल के लिए दुआओं का दौर शुरु हो गया. हर किसी ने उसकी जिंदगी की दुआ मांगी और उसकी खैरियत पूछी. कोबरा के डंसने के बाद उसे इलाज के लिए रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी खराब हालत को देख उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया है.

इस बीच मुंगेर के डीआईजी मनु महाराज ने खुद निर्मल के अच्छे इलाज के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिया है जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरु कर दिया है. फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.


रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता