ब्रेकिंग
पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦पथ निर्माण का भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता 5 लाख घूस लेते गिरफ्तार, विजिलेंस के डर से फ्लैट से फेंक दिया था पैसा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...

CM सम्राट कल क्या करेंगे ? सहयोग शिविर...अमित शाह की बैठक में होंगे शामिल, विमानपत्तन अफसरों के साथ भी करेंगे मीटिंग

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को सोनपुर में ‘सहयोग शिविर’ कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इस पहल के तहत पंचायत स्तर पर जन शिकायतों की ऑन-द-स्पॉट सुनवाई और समाधान किया जाएगा।

बिहार न्यूज
सोनपुर में "सहयोग शिविर"
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कल मंगलवार को सोनपुर से ‘सहयोग शिविर’ कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। सम्राट चौधरी मंगलवार को सोनपुर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह सुबह 10 बजे सोनपुर के डुमरी बुजुर्ग में आयोजित “सहयोग शिविर” कार्यक्रम में भाग लेंगे।


बिहार सरकार जन शिकायतों की सुनवाई और त्वरित समाधान के उद्देश्य से राज्यभर में “सहयोग शिविर” कार्यक्रम की शुरुआत कर रही है। इसके तहत हर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे।इन शिविरों में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे, ताकि आम लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सहयोग शिविर में ऑन-द-स्पॉट जनसुनवाई की जाए और शिकायतों का निराकरण अधिकतम एक महीने के भीतर सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा मुख्यमंत्री मंगलवार को अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में भी शामिल होंगे। यह बैठक इंडो-नेपाल बॉर्डर और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी। वहीं दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री भारतीय विमानपत्तन से संबंधित भारत सरकार के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में भी भाग लेंगे, जिसमें राज्य में हवाई सेवाओं और एयरपोर्ट से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा होने की संभावना है।