ब्रेकिंग
नीतीश सेतु के बहाने यूपी में BJP का बड़ा सियासी खेल! कुर्मी वोट बैंक पर नजर, बिहार की 55 महिला नेताओं को क्यों सौंपी गई 55 सीटों की कमान?✦Patna Traffic News : गंगा स्नान के लिए पटना निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 24 नवंबर को अशोक राजपथ बंद, जेपी सेतु पर 13 घंटे नो-एंट्री; जानिए कहां पार्क होगी गाड़ी✦Bihar News : पप्पू यादव के काफिले में अचानक मचा हड़कंप! कटिहार में गड्ढे में गिरी सुरक्षा गाड़ी, बाल-बाल बचे पूर्णिया सांसद✦Bihar News : बिहार के 8 नए MLC आज लेंगे शपथ, CM सम्राट चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद; जानें सभी नाम✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦नीतीश सेतु के बहाने यूपी में BJP का बड़ा सियासी खेल! कुर्मी वोट बैंक पर नजर, बिहार की 55 महिला नेताओं को क्यों सौंपी गई 55 सीटों की कमान?✦Patna Traffic News : गंगा स्नान के लिए पटना निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 24 नवंबर को अशोक राजपथ बंद, जेपी सेतु पर 13 घंटे नो-एंट्री; जानिए कहां पार्क होगी गाड़ी✦Bihar News : पप्पू यादव के काफिले में अचानक मचा हड़कंप! कटिहार में गड्ढे में गिरी सुरक्षा गाड़ी, बाल-बाल बचे पूर्णिया सांसद✦Bihar News : बिहार के 8 नए MLC आज लेंगे शपथ, CM सम्राट चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद; जानें सभी नाम✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत

CM नीतीश ने किया बड़ा ऐलान, जरुरत पड़ी तो स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लोन भी होगा माफ

PATNA : सीएम नीतीश कुमार ने छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है. सीएम ने कहा कि अगर जरुरत पड़ी तो छात्र-छात्राओं का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लोन भी माफ कर दिया जाएगा ,बता दें कि सोमवार क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : सीएम नीतीश कुमार ने छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है. सीएम ने कहा कि अगर जरुरत पड़ी तो छात्र-छात्राओं का स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लोन भी माफ कर दिया जाएगा ,

बता दें कि  सोमवार को सीएम एक अणे मार्ग स्थित नेक मार्ग में पटना वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 3304 पंचायतों में नौवीं कक्षा की पढ़ाई की औपचारिक शुरुआत करने के बाद संबोधित कर रहे थे . इस दौरान सीएम ने कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्टूडेंट क्रेडिट योजना सफल रही है.  इस योजना के तहत अब तक चार हजार करोड़ रुपए का लोन छात्र-छात्राओं को आवंटित किया जा चुका है. छात्र-छात्राओं को अब बस ठीक से पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है. यदि जरूरत हुई तो उनका स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का लोन भी माफ कर दिया जाएगा. 

इस दौरान सीएम ने कहा कि हमारी इच्छा थी कि सभी पंचायतों में उच्च माध्यमिक विद्यालय बने. 8386 पंचायतों में से 5082 में हाई स्कूल खुल चुके हैं बाकी 3304 पंचायतों में भी नौवीं क्लास की पढ़ाई की व्यवस्था कर दी गई है. इसे आगे भी हर हाल में और बेहतर बनाना है.