ब्रेकिंग
BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारBIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवार

कटिहार के समेली में 26 जुलाई को आएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, साहित्य रत्न अनूपलाल मंडल की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 26 जुलाई को कटिहार जिले के समेली प्रखंड का दौरा करेंगे। वे साहित्य रत्न अनूपलाल मंडल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। हेलीपैड निर्माण सहित तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Bihar
मुख्यमंत्री का कटिहार दौरा
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 26 जुलाई को कटिहार के समेली आएंगे, जहां समेली प्रखंड परिसर में साहित्य रत्न अनूपलाल मंडल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे|  इस दौरान मुख्यमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिले में हलचल तेज हो गयी है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी में लोग जुट गये हैं। समेली प्रखंड कार्यालय के मैदान में हैलीपैड बनाया जा रहा है। डीएम सहित तमाम अधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। 


कटिहार जिला के समेली प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 26 जुलाई को समेली आएंगे। उनके दौरे को लेकर जिला और प्रखंड प्रशासन में हलचल तेज हो गई है। आगमन कि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री समेली प्रखंड परिसर में साहित्य रत्न अनूपलाल मंडल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा, उप विकास आयुक्त अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी आलोक चंद्र चौधरी और एसडीपीओ धर्मेंद्र कुमार समेली पहुंचे। 


जबकि अधिकारियों ने प्रखंड व अंचल परिसर, ई-किसान भवन बखरी परिसर और एनएच-31 स्थित विषहरी स्थान के पास हेलीपैड निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। सभी स्थानों पर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।‌ वही निरीक्षण के दौरान बरारी विधायक विजय सिंह निषाद, बीडीओ सत्येंद्र सिंह, सीओ प्रियरंजन कुमार, प्रमुख अनुकम्पा कुमारी, उप प्रमुख कंचन देवी, प्रखंड प्रमुख सह एमएलसी प्रतिनिधि संतोष कुमार पप्पू, प्रमुख प्रतिनिधि दिलीप कुमार साह, जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज मंडल, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राधेश्याम मंडल, विधायक प्रतिनिधि भोला मंडल, पंचायत समिति सदस्य अमरेंद्र माधव, सुमन शर्मा, सरपंच मनोज पटेल, मुखिया मनीष ठाकुर, राजेश कुमार मंडल, कांग्रेस नेता संजय सुमन, सुनील कुमार शर्मा, संतोष कुमार मंडल, उत्तम कुमार, रजन कुमार, अमित सहारा, रूपेश कुमार सिंह सहित त्रिस्तरी जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौके पर मौजूद थे।

टैग्स