ब्रेकिंग
Pawan Singh : पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह को लेकर कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मेरा बाबू है... सॉरी बोला ना’, फिर पूछा- जोड़ी साथ देखना चाहते हैं?✦Bihar News: दालान पर बैठे थे प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; संजीत की हालत गंभीर✦Bihar News : बिहार शिक्षा विभाग का गजब कारनामा! दुनिया छोड़ चुके 2 शिक्षकों को नोटिस, पूछा- ट्रेनिंग में क्यों नहीं आए?✦Bihar News: बिहार में बालू की किल्लत होगी खत्म? 6 जिलों में नए घाटों से खनन की तैयारी, 452 घाटों की जल्द होगी नीलामी✦बिहार में MLC चुनाव की बड़ी लड़ाई! 8 सीटें, 150 प्रत्याशी और 5 लाख से ज्यादा वोटर, 23 अक्टूबर को होगा फैसला✦Pawan Singh : पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह को लेकर कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मेरा बाबू है... सॉरी बोला ना’, फिर पूछा- जोड़ी साथ देखना चाहते हैं?✦Bihar News: दालान पर बैठे थे प्रखंड प्रमुख पति और पैक्स अध्यक्ष, तभी बाइक सवार बदमाशों ने बरसाईं गोलियां; संजीत की हालत गंभीर✦Bihar News : बिहार शिक्षा विभाग का गजब कारनामा! दुनिया छोड़ चुके 2 शिक्षकों को नोटिस, पूछा- ट्रेनिंग में क्यों नहीं आए?✦Bihar News: बिहार में बालू की किल्लत होगी खत्म? 6 जिलों में नए घाटों से खनन की तैयारी, 452 घाटों की जल्द होगी नीलामी✦बिहार में MLC चुनाव की बड़ी लड़ाई! 8 सीटें, 150 प्रत्याशी और 5 लाख से ज्यादा वोटर, 23 अक्टूबर को होगा फैसला

सीएम नीतीश ने कहा- खतरनाक घाटों की जानकारी लोगों तक पहुंचाए, खुद करेंगे मॉनिटरिंग

PATNA: सीएम नीतीश कुमार ने आज पटना के गंगा घाटों का जायजा लिया. उसके बाद सीएम ने कहा कि वह खुद पटना में छठ को लेकर मॉनिटरिंग करेंगे. सीएम ने कहा की तैयारियों में कुछ कमी रह गई

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: सीएम नीतीश कुमार ने आज पटना के गंगा घाटों का जायजा लिया. उसके बाद सीएम ने कहा कि वह खुद पटना में छठ को लेकर मॉनिटरिंग करेंगे. सीएम ने कहा की तैयारियों में कुछ कमी रह गई है. 48 घंटें का समय बचा हुआ है उसको पूरा कर लिया जाएगा. 

पटना के खतरनाक घाटों के सवाल पर सीएम ने कहा कि इस तरह की घाटों के बारे में लोगों को जानकारी अधिक से अधिक देने की जरूरत है. वैसे जगहों पर श्रद्धालु न जाए. लोगों की असुविधा न हो इसका ख्याल भी रखा जाएगा. गायघाट के पश्चिम के घाट लगभग तैयार हो चुके हैं. पूर्व के घाटों पर तेजी से काम चल रहा है. उन घाटों पर अधिकारी आज गाड़ी से जाकर देखेंगे. प्रशासन की ओर से सारे इंतजाम किए जा रहे हैं.

बता दें कि कुछ दिन पहले ही सीएम ने पटना के गंगा घाटों का निरीक्षण किया था. आज दूसरी बार वह दानापुर के नासरीगंज घाट से लेकर पटना सिटी के घाटों का जायजा लिए. उनके साथ पटना के डीएम, एसएसपी सहित अधिकारी भी साथ में थे. पटना के कुर्जी-बालू घाट, एलसीटी घाट, पाटलिपुत्र घाट, जहाज घाट, बुद्ध घाट, अंटा घाट, सिपाही घाट, बीएन कॉलेज घाट, टीएन बनर्जी घाट, मिश्री घाट, जजेज घाट समेत कई घाटों को प्रशासन ने खतरनाक घाट घोषित किया है.