ब्रेकिंग
मामूली पैसों के विवाद में खूनी खेल, मुर्गा दुकानदार ने चाय विक्रेता की गला रेतकर कर दी हत्या; आरोपी गिरफ्तार31 साल का किला एक झटके में ढहा! 6000 नेताओं की फौज भी नहीं बचा सकी BJP की प्रतिष्ठा, बांकीपुर में PK का बड़ा धमाकाबिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गुड न्यूज, राजगीर स्टेडियम में इस दिन होगा पहला मैच; दर्शकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं30 साल का किला ढहा! बांकीपुर में BJP को कैसे मात दे गए प्रशांत किशोर, जानिए जीत के 5 बड़े कारणबिहार में मरीजों को नहीं लगानी पड़ेगी बड़े शहरों की दौड़... अब जिला अस्पतालों में हाईटेक होंगे आर्थो ओटी, हड्डी की सर्जरी होगी आसानमामूली पैसों के विवाद में खूनी खेल, मुर्गा दुकानदार ने चाय विक्रेता की गला रेतकर कर दी हत्या; आरोपी गिरफ्तार31 साल का किला एक झटके में ढहा! 6000 नेताओं की फौज भी नहीं बचा सकी BJP की प्रतिष्ठा, बांकीपुर में PK का बड़ा धमाकाबिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए गुड न्यूज, राजगीर स्टेडियम में इस दिन होगा पहला मैच; दर्शकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं30 साल का किला ढहा! बांकीपुर में BJP को कैसे मात दे गए प्रशांत किशोर, जानिए जीत के 5 बड़े कारणबिहार में मरीजों को नहीं लगानी पड़ेगी बड़े शहरों की दौड़... अब जिला अस्पतालों में हाईटेक होंगे आर्थो ओटी, हड्डी की सर्जरी होगी आसान

सीएम नीतीश के कारकेड पर हमला मामले में कार्रवाई, पुलिस ने 21 लोगों को हिरासत में लिया

PATNA : पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहगी मोड़ के पास रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कारकेड पर हुए हमला के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने

सीएम नीतीश के कारकेड पर हमला मामले में कार्रवाई, पुलिस ने 21 लोगों को हिरासत में लिया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहगी मोड़ के पास रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कारकेड पर हुए हमला के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने अबतक 21 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक मामले में जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


दरअसल, सोहगी गांव का एक युवक 2-3 दिनों से लापता था। रविवार को शव बरामद होने के बाद परिजन और स्थानीय लोग युवक के शव को पटना-गया मेन रोड पर सोहगी मोड़ के पास रख कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। लोगों के प्रदर्शन के दौरान ही सीएम के कारकेड की गाडियां उस रास्ते से गुजरने लगी। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने काफिले पर पथराव कर दिया था।


संयोगवश सीएम नीतीश कुमार इस कारकेड में मौजूद नहीं थे। पथराव के कारण सीएम के कारकेड के 3-4 गाडियों के शीशे भी टूट गये थे। सीएम नीतीश कुमार के गया दौरे को लेकर उनके कारकेड को सड़क मार्ग से गया भेजा जा रहा था, इसी दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव कर दिया था। अब मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 21 लोगों को हिरासत में लिया है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता