ब्रेकिंग
जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦कोसी नदी की तेज धारा में बहे तीन लोग, दो ने तैरकर बचाई जान, रेस्क्यू में जुटी SSB-NDRF की टीमें✦सिपाही के साथ नदी में कूदा आर्म्स एक्ट का आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस

सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा में लोग नहीं ले रहे वैक्सीन, इमाम से करवानी पड़ी अपील

NALANDA : बिहार में एक तरफ कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार खुद बेहद सुस्त है तो वहीं दूसरी तरफ अब भी ग्रामीण इलाके में लोग वैक्सीन लेने से कतरा रहे हैं. बिहार के बाकी जिलों का हाल छोड़

सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा में लोग नहीं ले रहे वैक्सीन, इमाम से करवानी पड़ी अपील
First Bihar
2 मिनट

NALANDA : बिहार में एक तरफ कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार खुद बेहद सुस्त है तो वहीं दूसरी तरफ अब भी ग्रामीण इलाके में लोग वैक्सीन लेने से कतरा रहे हैं. बिहार के बाकी जिलों का हाल छोड़िए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में लोग कोरोना वैक्सीन को लेकर भ्रम पाले बैठे हैं. नतीजा यह है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम टीकाकरण अभियान को आगे नहीं बढ़ा पा रही. नालंदा जिले के एक इलाके में वैक्सीनेशन अभियान शुरू करने के लिए मस्जिद के इमाम की मदद लेनी पड़ी है.


यह पूरा मामला नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड स्थित सेवाएं गांव का है. यहां काफी दिनों से अल्पसंख्यक समाज के लोग कोरोना वैक्सीन नहीं ले रहे थे. स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की तरफ से की जा रही अपील का लोगों पर कोई असर नहीं हो रहा था. लोगों का कहना था कि वैक्सीन से उन्हें परेशानी हो सकती है. इसलिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव के लोगों के सामने बेबस नजर आ रही थी. आखिरकार थक थक हार कर गांव के ही मस्जिद के इमाम की मदद अधिकारियों को लेनी पड़ी है.


गांव के लोगों ने जब मुखिया से लेकर अधिकारियों तक कि बात नहीं मानी तो थक हारकर मस्जिद के इमाम से टीकाकरण के लिए अपील करवानी पड़ी. मस्जिद से लाउडस्पीकर के जरिये जब इमाम ने अपील की तो इसका असर हुआ और कुछ लोगों ने वैक्सीन ली.

टैग्स