ब्रेकिंग
Bihar Voter List 2027 : बिहार में वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो 21 नवंबर को पहुंचें बूथ पर, नया नाम जुड़वाने और वोटर कार्ड में सुधार का मिलेगा मौका; जानें कौन-सा फॉर्म भरें✦PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी की रैली में जा रहे हैं वैशाली? पटना समेत 6 जिलों का रूट चार्ट जारी, जानें कहां होगी पार्किंग और किस रास्ते से पहुंचेंगे✦Bihar News: बिहार के मखाना-लीची समेत कई प्रोडक्ट्स अब विदेशों में मचाएंगे धूम! CM सम्राट का बड़ा ऐलान, DM-SP को मिला खास टास्क✦Bihar News : शादी में शामिल होने जा रहे थे 3 दोस्त, रास्ते में काल बनी तेज रफ्तार आई-20; बक्सर में 4 की मौत, 4 घायल✦Bihar News: 10 हजार रुपये भत्ता पाने वाले प्रखंड प्रमुख के घर मिले 30 लाख कैश, 5 साल में खरीदी 14 जमीन; EOU की रेड में बड़ा खुलासा✦Bihar Voter List 2027 : बिहार में वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो 21 नवंबर को पहुंचें बूथ पर, नया नाम जुड़वाने और वोटर कार्ड में सुधार का मिलेगा मौका; जानें कौन-सा फॉर्म भरें✦PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी की रैली में जा रहे हैं वैशाली? पटना समेत 6 जिलों का रूट चार्ट जारी, जानें कहां होगी पार्किंग और किस रास्ते से पहुंचेंगे✦Bihar News: बिहार के मखाना-लीची समेत कई प्रोडक्ट्स अब विदेशों में मचाएंगे धूम! CM सम्राट का बड़ा ऐलान, DM-SP को मिला खास टास्क✦Bihar News : शादी में शामिल होने जा रहे थे 3 दोस्त, रास्ते में काल बनी तेज रफ्तार आई-20; बक्सर में 4 की मौत, 4 घायल✦Bihar News: 10 हजार रुपये भत्ता पाने वाले प्रखंड प्रमुख के घर मिले 30 लाख कैश, 5 साल में खरीदी 14 जमीन; EOU की रेड में बड़ा खुलासा

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज पश्चिम चंपारण पहुंचेंगे सीएम नीतीश, ईको पार्क का करेंगे उद्घाटन

BETTIAH : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से 4 जिलों पर निकलने वाले हैं। सीएम नीतीश कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित मैनाटार पहुंचेंगे, जहां वह र

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

BETTIAH : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से 4 जिलों पर निकलने वाले हैं। सीएम नीतीश कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच  आज पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित मैनाटार पहुंचेंगे, जहां वह रामपुरवा उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम से कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। नीतीश कुमार एक साथ यहां कई योजनाओं की शुरुआत करने के बाद लोगों को संबोधित भी करेंगे। 


इस कार्यक्रम के बाद सीएम नीतीश वाल्मीकि नगर गंडक बराज पर बनाए गए सुरक्षात्मक बांध का निरीक्षण करेंगे। सरकार की तरफ से सुरक्षात्मक बांध पर कराए गए निर्माण का नीतीश कुमार जायजा लेंगे। नीतीश कुमार वाल्मीकि नगर गेस्ट हाउस के सामने नवनिर्मित इको पार्क का उद्घाटन करेंगे। शुक्रवार को नीतीश कुमार वाल्मीकि नगर गेस्ट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 


शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मधेपुरा, किशनगंज और पूर्णिया जिलों के दौरे के लिए निकल जाएंगे। इन सभी जिलों में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद कर दी गई है। सीएम नीतीश हेलिकॉप्टर से बेतिया पहुंचेंगे।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK

FirstBihar संवाददाता