ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

सीएम नीतीश आज गोपालगंज जाएंगे, बाढ़ निरोधक कार्यों का लेंगे जायजा

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गोपालगंज जाएंगे। सीएम नीतीश गोपालगंज जिले में सरकार की तरफ से चलाई जा रहे बाढ़ निरोधक के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। उनके साथ जल संसाधन मंत्री सं

सीएम नीतीश आज गोपालगंज जाएंगे, बाढ़ निरोधक कार्यों का लेंगे जायजा
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गोपालगंज जाएंगे। सीएम नीतीश गोपालगंज जिले में सरकार की तरफ से चलाई जा रहे बाढ़ निरोधक के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। उनके साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा भी मौजूद रहेंगे। नीतीश कुमार आज बैकुंठपुर प्रखंड के पकहां गांव पहुंचेंगे यहां बनौली-शीतलपुर-फैजुलपुर जमींदारी बांध पर किए जा रहे कटाव निरोधक कार्य का सीएम निरीक्षण करेंगे। 


सीएम नीतीश तकरीबन 12:30 बजे यहां पहुंचेंगे। तकरीबन 1 घंटे बाद मुख्यमंत्री सारण तटबंध पर कराए जा रहे हैं काम का भी जायजा लेंगे। सीएम नीतीश सारण जिले के पानापुर स्थित करचोलिया गांव में पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लेंगे। 


मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर गोपालगंज जिला प्रशासन की तरफ से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री का दौरा हेलीकॉप्टर से होगा लिहाजा सतरघाट स्टेट हाईवे के किनारे हेलीपैड का निर्माण कराया गया है। एसडीआरएफ की टीम भी बैकुंठपुर पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन के साथ-साथ जल संसाधन विभाग, बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सतरघाट महासेतु का भी निरीक्षण करेंगे। नारायणी नदी पर बने इससे महासेतु का उद्घाटन कोरोना काल में मुख्यमंत्री ने वर्चुअल तरीके से किया था और उद्घाटन के बाद पहली बार मुख्यमंत्री आज यहां पहुंच रहे हैं।

टैग्स