ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

CM हाउस के बाहर भीषण सड़क हादसा, श्रीकृष्ण सिंह गोलंबर से टकराई अनियंत्रित कार, मची अफरा-तफरी

PATNA: मुख्यमंत्री आवास के बाहर गोलंबर से एक कार की भीषण टक्कर हो गयी। इस दौरान एक अणे मार्ग के पास अफरा-तफरी मच गयी। दरअसल सीएम हाउस के पास एक बेलगाम कार पुलिस की बैरिकेडिंग से टक

CM हाउस के बाहर भीषण सड़क हादसा, श्रीकृष्ण सिंह गोलंबर से टकराई अनियंत्रित कार, मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री आवास के बाहर गोलंबर से एक कार की भीषण टक्कर हो गयी। इस दौरान एक अणे मार्ग के पास अफरा-तफरी मच गयी। दरअसल सीएम हाउस के पास एक बेलगाम कार पुलिस की बैरिकेडिंग से टकराते हुए श्रीकृष्ण सिंह गोलंबर से जा टकराई। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। गाड़ी की तेज स्पीड के कारण यह घटना हुई। 


टक्कर इतनी भीषण थी की इसका आवाज को सुनकर सीएम हाउस के बाहर तैनात पुलिस कर्मी घटनास्थल की तरफ दौड़े। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 


सबसे आश्चर्य की बात हो यह है कि जिस इलाके में तेज रफ्तार से कार चलायी जा रही थी वो वीवीआईपी इलाका है खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आवास है और पास में राबड़ी आवास भी है। साथ ही कई मंत्रियों का बंगला और गवर्नर हाउस है। इसके बावजूद लोग तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते है और फिर हादसे के शिकार हो जाते है। मुख्यमंत्री आवास के पीछे वाली गेट के पास श्री कृष्णा सिंह गोलंबर के पास घटना के वक्त कोई नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा सीएम हाउस के बाहर हो जाता। फिलहाल पुलिस गाड़ी के मालिक का पता लगाने में जुटी है। 


टैग्स