ब्रेकिंग
Bihar Education : मिड डे मील में गड़बड़ी पर ACS सीके अनिल का बड़ा एक्शन! अब बच्चों को खाना खिलाने से पहले खुद चखेंगे हेडमास्टर, फिर मिलेगा भोजन✦Bihar News : मुंगेर में आज 11 लाख 11 हजार दीपों से जगमगाएगा मां बड़ी दुर्गा मंदिर, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ; त्योहारों पर 24 घंटे पुलिस की गश्ती✦Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦तेजस्वी यादव की लग्जरी कार ने खींचा सबका ध्यान, 80 लाख कीमत और 548 KM की रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान✦Bihar Education : मिड डे मील में गड़बड़ी पर ACS सीके अनिल का बड़ा एक्शन! अब बच्चों को खाना खिलाने से पहले खुद चखेंगे हेडमास्टर, फिर मिलेगा भोजन✦Bihar News : मुंगेर में आज 11 लाख 11 हजार दीपों से जगमगाएगा मां बड़ी दुर्गा मंदिर, सीएम सम्राट चौधरी करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ; त्योहारों पर 24 घंटे पुलिस की गश्ती✦Bihar News : IPS की नौकरी छोड़ने के बाद अब सियासत में एंट्री की तैयारी? संजय झा से मिलीं 'लेडी सिंघम' काम्या मिश्रा, बिहार की राजनीति में हलचल तेज✦Bihar News: राम की नगरी अयोध्या से सीता की जन्मभूमि जनकपुर तक सीधी ट्रेन! नवंबर में मोदी और बालेन शाह करेंगे उद्घाटन, IRCTC से बुक होंगे टिकट✦तेजस्वी यादव की लग्जरी कार ने खींचा सबका ध्यान, 80 लाख कीमत और 548 KM की रेंज जानकर रह जाएंगे हैरान

सिगरेट का पैसा मांगा तो बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से है, जहां सुबह-सवेरे बदमाशों ने पान दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना लोहिया नगर गुमटी के पास की है। एनएच 31 के किनारे इस घटना को अंजाम दिया ग

सिगरेट का पैसा मांगा तो बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI: खबर बेगूसराय से है, जहां सुबह-सवेरे बदमाशों ने पान दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना लोहिया नगर गुमटी के पास की है। एनएच 31 के किनारे इस घटना को अंजाम दिया गया। दुकानदार ने जब उधार में सिगरेट देने से मना किया तो बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 



वहीं, घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में ई-रिक्शा पर लोड कर उसे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सहरसा जिला के बरियारपुर भौरा के रहने वाले डोमी यादव दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि एनएच 31 के किनारे एक गुमटी में दिलखुश कुमार पान की दुकान और अवैध तरीके से गांजा की बिक्री करता था।  



मिली जानकारी के अनुसार दिलखुश कुमार अपने मालिक तेघरा के रहने वाले आदित्य कुमार का स्टाफ के तौर पर दुकान चलाता था। वह बचपन से ही अपने मालिक के यहां रहता था। फिलहाल नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं मृतक का शव सदर अस्पताल में रखा गया है। दूकान के मालिक ने बताया कि कुछ दिनों से दूकान हटाने के लिए लगातार धमकी भी दी जा रही थी इसी को लेकर उसके कर्मी को गोली मारकर हत्या की गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता