ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

चिराग पासवान ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, कैप्टन आशुतोष के परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद

PATNA : जम्मू कश्मीर में शहीद देश के चार वीर जवानों को लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने श्रद्धांजलि दी है. जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा से सटे माछिल सेक्टर में आत

चिराग पासवान ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, कैप्टन आशुतोष के परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  जम्मू कश्मीर में शहीद देश के चार वीर जवानों को लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने श्रद्धांजलि दी है. जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा से सटे माछिल सेक्टर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद बिहार के लाल कैप्टन आशुतोष कुमार के परिजनों को लोक जनशक्ति पार्टी की ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक मदद की गई.


चिराग पासवान ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इन वीर जवानों की शहादत को पूरा हिंदुस्तान याद रखेगा. उन्होंने कहा कि हमारे जवानों ने वीरता का परिचय देते हुए कई आतंकियों को मार गिराया. उन्होंने बताया कि बिहार के लाल कैप्टन आशुतोष कुमार जैसे वीर जवान की इस शहादत को हमेशा याद किया जायेगा.


आपको बता दें कि कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में एलओसी के पास पाकिस्तानी आतंकवादियों की घुसपैठ रोकने के दौरान हुई गोलीबारी में बिहार के मधेपुरा जिले बेटे और कैप्टन आशुतोष शहीद हो गये. शहीद कैप्टन अभिषेक कुमार मधेपुरा जिले के घैलाढ़ प्रखंड के भतरंधा परमानपुर के रहने वाले थे. शहीद कैप्टन अभिषेक (24) जागीर गांव में वार्ड नंबर 17 के रहने वाले रबिन्द्र यादव  के इकलौते बेटे थे. उनकी अभी शादी भी नहीं हुई थी.


शहीद कैप्टन आशुतोष के पिता रविंद्र भारती ने कहा कि "देश की रक्षा के लिए अपने इकलौते पुत्र के शहीद होने पर गर्व होने के साथ उसे खोने का दुख भी है. आतंकवादियों को क्यों नहीं मुंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है, आखिर कब तक भारत के जवान शहीद होते रहेंगे? चार अगस्त को फोन पर बातचीत के दौरान उनके पुत्र ने कहा था वे छठ पर्व के अवसर पर घर आएंगे, लेकिन यह घटना घट गयी. आशुतोष दो साल पूर्व ही सेना में कैप्टन के पद पर बहाल हुए थे." 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें