ब्रेकिंग
Bihar News: रिश्वतखोर DCLR कंचन कुमारी झा सस्पेंड, 2 लाख कैश और वॉशिंग मशीन लेते निगरानी ने किया था गिरफ्तार...नालंदा में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, तीन सगे भाइयों समेत 7 गिरफ्तार, 19 मोबाइल और 13 ATM बरामदअंडरगारमेंट में 1.34 किलो सोना छिपाकर दिल्ली पहुंचा बांग्लादेशी, एयरपोर्ट पर गिरफ्तारपरीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्रों को मौका: बिहार बोर्ड ने बढ़ाई तारीख, जानिए कब तक भर सकेंगे फॉर्मPM मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जलेगा दीया, तेजस्वी ने BJP पर साधा निशाना, कहा..बाढ़ से लोग मर रहे हैं और ये दीया बाती जलवा रहे हैंBihar News: रिश्वतखोर DCLR कंचन कुमारी झा सस्पेंड, 2 लाख कैश और वॉशिंग मशीन लेते निगरानी ने किया था गिरफ्तार...नालंदा में साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, तीन सगे भाइयों समेत 7 गिरफ्तार, 19 मोबाइल और 13 ATM बरामदअंडरगारमेंट में 1.34 किलो सोना छिपाकर दिल्ली पहुंचा बांग्लादेशी, एयरपोर्ट पर गिरफ्तारपरीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्रों को मौका: बिहार बोर्ड ने बढ़ाई तारीख, जानिए कब तक भर सकेंगे फॉर्मPM मोदी के जन्मदिन पर देशभर में जलेगा दीया, तेजस्वी ने BJP पर साधा निशाना, कहा..बाढ़ से लोग मर रहे हैं और ये दीया बाती जलवा रहे हैं

चिराग ने सीएम नीतीश को लिखा पत्र, रूपेश हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग

PATNA : रूपेश सिंह हत्याकांड का खुलासा भले ही पटना पुलिस ने कर दिया हो लेकिन पटना पुलिस के दावे को ना तो परिवार मानने को तैयार है और ना ही नीतीश कुमार के विरोधी. एलजेपी अध्यक्

चिराग ने सीएम नीतीश को लिखा पत्र, रूपेश हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग
First Bihar
2 मिनट

PATNA : रूपेश सिंह हत्याकांड का खुलासा भले ही पटना पुलिस ने कर दिया हो लेकिन पटना पुलिस के दावे को ना तो परिवार मानने को तैयार है और ना ही नीतीश कुमार के विरोधी. एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है. चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के सामने मांग रखी है कि वह रूपेश हत्याकांड की सीबीआई जांच कराएं. 


नीतीश कुमार को लिखे अपने खत में चिराग पासवान ने कहा है कि 12 जनवरी को इंडिगो एयरलाइंस के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्याकांड की जांच पटना पुलिस ने की और अब इसे रोडवेज का मामला बताकर केस बंद किया जा रहा है. बिहार पुलिस की जांच से परिवार के सदस्य संतुष्ट नहीं है. रुपेश के बड़े भाई वर्षों से जेडीयू के नेता रहे हैं. परिवार के सभी सदस्य आपसे न्याय की उम्मीद करते हुए स्वर्गीय रूपेश सिंह हत्याकांड की सीबीआई जांच कराना चाहते हैं.


चिराग पासवान ने नीतीश कुमार को याद दिलाया है कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उन्होंने किस तरह नीतीश कुमार को पत्र लिखा था और उनसे फोन पर बात कर सीबीआई जांच कराने की मांग रखी थी. एलजेपी अध्यक्ष ने नीतीश कुमार को याद दिलाया है कि उस वक्त मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया था कि सीबीआई जांच की सिफारिश करना तभी संभव है, जब परिवार का कोई सदस्य इसका आग्रह करें.

व्यक्तिगत तौर पर मुझसे संपर्क करके, मीडिया के माध्यम से और सरकारी अधिकारियों से निवेदन कर परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की है. स्वर्गीय रूपेश सिंह के परिवार को लगता है कि मामले को गलत दिशा देकर किसी बड़े व्यक्ति को बचाने की कोशिश की जा रही है. इसलिए सरकार अविलंब इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश करें. 

टैग्स