ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

छात्रों को डिजिटल डिग्री व सर्टिफिकेट नहीं देने को लेकर पटना हाईकोर्ट हुआ सख्त, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार के रजिस्ट्रार को किया तलब

PATNA : पटना हाईकोर्ट ने छात्रों की मांग पर डिजिटल डिग्री व सर्टिफिकेट को जारी नही किये जाने के मामले पर सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार के रजिस्ट्रार को तलब किया है. अभिषे

छात्रों को डिजिटल डिग्री व सर्टिफिकेट नहीं देने को लेकर पटना हाईकोर्ट हुआ सख्त, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार के रजिस्ट्रार को किया तलब
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : पटना हाईकोर्ट ने छात्रों की मांग पर डिजिटल डिग्री व सर्टिफिकेट को जारी नही किये जाने  के मामले पर सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार के रजिस्ट्रार को तलब किया है. अभिषेक आनन्द व अन्य छात्रों  की तरफ से दायर रिट याचिका पर जस्टिस पी बी बजन्थरी ने सुनवाई करते हुए रजिस्ट्रार को अगले हफ्ते कोर्ट में उपस्थित हो कर स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है.


याचिकाकर्ताओं में  एक छात्र गौरव कुमार ने  खुद ही मामले पर  कोर्ट में  बहस किया। गौरव ने कोर्ट को बताया कि पिछले एक साल से यूनिवर्सिटी कार्यालय ने याचिकाकर्ताओं के डिजिटल डिग्री व सर्टिफिकेट निर्गत करने के आवेदन को लंबित कर रखा है. जब भी यूनिवर्सिटी से पूछते है ,तो वो इसे कभी केंद्र सरकार तो कभी यूजीसी का मामला बताते हुए टालमटोल करते रहे है. बताया जा रहा है कि हाई कोर्ट ने पिछली सुनवाई में यूनिवर्सिटी को आदेश दिया था कि छात्रों को डिजिटल सर्टिफिकेट निर्गत नही करने का कारण का स्पष्ट रूप से उल्लेखित करते हुए जवाबी हलफनामा दायर करें.


आज हुई सुनवाई में यूनिवर्सिटी की तरफ से संतोषजनक जवाब नही मिलने पर हाई कोर्ट ने रजिस्ट्रार को तलब किया है. वहीं इस मामले पर अगली सुनवाई 7 दिसम्बर को होगी.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें