ब्रेकिंग
YouTube देखकर पत्नी की कराई डिलीवरी, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम CM सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, सिवान से रूपेश तिवारी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 85 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, बेटे-बहू पर हत्या और प्रताड़ना का आरोपपटना साइंस कॉलेज परिसर में बनेगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलानसऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की दर्दनाक मौतYouTube देखकर पत्नी की कराई डिलीवरी, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम CM सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, सिवान से रूपेश तिवारी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 85 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, बेटे-बहू पर हत्या और प्रताड़ना का आरोपपटना साइंस कॉलेज परिसर में बनेगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलानसऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की दर्दनाक मौत

Bihar News: छपरा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया खून से सना चाकू

Bihar News: बिहार के सारण जिले में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के नौतन मठिया गांव में हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

Bihar News
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar News: बिहार के सारण जिले में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के नौतन मठिया गांव में हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि सोनू कुमार, पिता स्वर्गीय सुनील कुमार, को कबाड़ी खाना के पास चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अमनौर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही मढ़ौरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर मढ़ौरा थाना कांड संख्या 680/25 दर्ज किया गया और पुलिस ने अनुसंधान प्रारंभ किया। जांच के दौरान प्राप्त सूचना के आधार पर नामजद आरोपी विकाश मांझी, पिता स्वर्गीय देवचन्द्र मांझी, निवासी खोड़ी पाकड़, थाना अमनौर, जिला सारण, को पुलिस ने हिरासत में लिया।


पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सना चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि बरामद चाकू और घटनास्थल की जांच एफएसएल टीम द्वारा की जा रही है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में संतोष का माहौल है, वहीं इलाके में हत्या की इस वारदात से अब भी दहशत बनी हुई है।

छपरा से पवन कुमार सिंह रिपोर्ट