ब्रेकिंग
कल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रहीकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही

बिहार : इंजीनियरिंग कॉलेज में भारी बवाल, आधी रात को सीनियर छात्रों ने जूनियर्स की पिटाई की, 24 घायल

SARAN: बड़ी खबर छपरा के जयप्रकाश नारायण इंजीनियरिंग कॉलेज की है, जहां आधी रात को सीनियर बैच के छात्रों ने जूनियर्स बैच के छात्रों के साथ जमकर मारपीट की. इस हमले में दो दर्जन से अधिक छात्रों क

बिहार : इंजीनियरिंग कॉलेज में भारी बवाल, आधी रात को सीनियर छात्रों ने जूनियर्स की पिटाई की, 24 घायल
Anamika
2 मिनट

SARAN: बड़ी खबर छपरा के  जयप्रकाश नारायण इंजीनियरिंग कॉलेज की है, जहां आधी रात को सीनियर बैच के छात्रों ने जूनियर्स बैच के छात्रों के साथ जमकर मारपीट की. इस हमले में दो दर्जन से अधिक छात्रों को चोट आई है. इसके साथ ही सीनियर छात्रों ने जूनियर के हॉस्टल परिसर में तोड़फोड़ भी की है. हॉस्टल की खिड़की, दरवाजे, टॉयलेट को तोड़ दिया है. हालात को बेकाबू देखकर किसी छात्र ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन जबतक पुलिस मौके पर पहुंची, तबतक हालात बेकाबू हो गए थे.

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि इंजीनियरिंग कॉलेज के वर्ष 2018 के बैच और 2019 के बैच के छात्रों में विवाद हुआ था. सीनियर बैच के छात्रों का कहना है कि जूनियर बैच के छात्रों ने एक सीनियर बैच की लड़की के साथ बुरा बर्ताव किया था, इसी बात को लेकर सीनियर छात्र भड़क गए और शुक्रवार की रात 3 दर्जन छात्र जूनियर बैच के छात्रों के हॉस्टल में घुस गए. देखते ही देखते मामला बेकाबू हो गया और सीनियर छात्रों ने पथराव शुरू कर दिया. जो भी छात्र मिले उन्हें लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल दिया. 

घटना के दौरान छात्र इतने उग्र हो गए थे कि वह कॉलेज प्रशासन की भी बात को वह नहीं सुन रहे थे. अभी तक इस मामले में कोई भी  प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं  कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि दोनों सत्रों के छात्रों से पूछताछ की जा रही है.  उपद्रवी छात्रों  की पहचान कर उनपर कार्रवाई की जाएगी.