ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

छपरा में बॉयफ्रेंड से शादी रचाना चाहती थी प्रेमिका, मां-बाप ने मना किया तो नदी में कूदकर दी जान

CHHAPRA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है छपरा से जहां अपने प्रेमी के प्यार में पागल प्रेमिका ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली. लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी रचाना चाहती

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

CHHAPRA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है छपरा से जहां अपने प्रेमी के प्यार में पागल प्रेमिका ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली. लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी रचाना चाहती थी, लेकिन परिजन उसके फैसले के खिलाफ थे. मां-बाप के मना करने के बाद उसने सुसाइड कर ली. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.



प्रेमी के लिए पहले भी नस काट चुकी थी प्रेमिका
घटना जिले के रिविलगंज थाना इलाके की है. जहां भादपा गांव के पास सरयू नदी में कूदकर एक लड़की ने आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के मुताबिक लड़की उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक लड़के से प्यार करती थी. उससे शादी रचाना चाहती थी, लेकिन उसके परिजन कहीं और शादी तय करना चाहते थे. इसपर नाराज लड़की ने अपने मां-बाप के फैसले के खिलाफ जाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि कुछ ही दिन पहले लड़की ने अपनी कलाई की नस काटकर सुसाइड की कोशिश की थी.



उत्तर प्रदेश के लड़के से करती थी प्यार
नदी में लड़की को देख कुछ मछुआरे उसे बचाने पहुंचे थी, लेकिन जब तक वे लोग लड़की के पास पहुंचते, लड़की डूब चुकी थी. युवती का शव बाहर निकालने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. रिविलगंज थाने की पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दी है. थानाध्यक्ष बच्चा सिंह ने बताया कि लड़की किसी लड़के से प्यार करती थी. परिजनों के मुताबिक उसने प्रेमी से शादी करने से मना करने पर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें