ब्रेकिंग
3 बहनों ने एक ही युवक से मंदिर में शादी का किया दावा, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिसपटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान इनोवा पर पथराव, 10-15 की संख्या में आए युवकों ने की तोड़फोड़, गाड़ी के मालिक पर भी जानलेवा हमला Bihar News: भ्रष्ट CO को 4 साल की सजा, चार हजार घूस लेते विजिलेंस ने किया था गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: चुनाव आयोग पहुंची जन सुराज, बीजेपी और पटना पुलिस पर लगाया उत्पीड़न व आचार संहिता उल्लंघन का आरोपNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र3 बहनों ने एक ही युवक से मंदिर में शादी का किया दावा, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिसपटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान इनोवा पर पथराव, 10-15 की संख्या में आए युवकों ने की तोड़फोड़, गाड़ी के मालिक पर भी जानलेवा हमला Bihar News: भ्रष्ट CO को 4 साल की सजा, चार हजार घूस लेते विजिलेंस ने किया था गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: चुनाव आयोग पहुंची जन सुराज, बीजेपी और पटना पुलिस पर लगाया उत्पीड़न व आचार संहिता उल्लंघन का आरोपNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

Bihar News: पटना के बाद अब बिहार के इस जिले में बड़ा हादसा, इंदिरा आवास की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Bihar News: छपरा जिले के नया पानापुर गांव में इंदिरा आवास का छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पटना में घर की छत गिरने से पांच लोगों की हुई मौत के बाद अब छपरा में भी इसी तरह की घटना हुई है। छपरा जिले के अकिलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मानस पंचायत के नया पानापुर गांव में बीती देर रात एक हृदय विदारक घटना हुई है। यहां इंदिरा आवास का छत अचानक गिर जाने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। 


मृतकों की पहचान मो बबलू, उसकी पत्नी रोशन खातुन, बेटी रुखसार, बेटा चांद और बेटी चांदनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हादसे के समय सभी लोग घर में सो रहे थे। ग्रामीणों ने तुरंत मदद की और मलबा हटाकर शवों को बाहर निकाला। 


घटना की सूचना मिलते ही अकीलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह ईंट और सीमेंट से बना पक्का मकान लगभग 25-30 वर्ष पुराना था। अचानक छत गिर जाने के कारण सभी मृतक सोए अवस्था में ही दब गए। 


घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने कहा है कि विधि-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और आवश्यक अग्रिम कार्रवाई जारी है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्ट- पवन कुमार सिंह, छपरा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता