ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादी

BIHAR NEWS : नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी, BJP महिला नेता का हसबैंड अरेस्ट

MUZAFFARPUR : इंटेलीजेंस ब्यूरो, सीआईडी और राष्ट्रीय मानवाधिकार में नौकरी के लोगों से पैसा ऐंठने वाले और ठगी के मास्टरमाइंड भाजपा नेत्री के पति प्रकाश मोहन मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्

BIHAR NEWS : नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी, BJP महिला नेता का हसबैंड अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : इंटेलीजेंस ब्यूरो, सीआईडी और राष्ट्रीय मानवाधिकार में नौकरी के लोगों से पैसा ऐंठने वाले और ठगी के मास्टरमाइंड भाजपा नेत्री के पति प्रकाश मोहन मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनको बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रकाश धरहरवा गांव निवासी है। इनके गिरफ्तारी की पुष्टि थानेदार सह प्रशिक्षु डीएसपी अभिजीत कमलेश ने की है। अब पुलिस मामले की अग्रेत्तर कार्रवाई में जुट गई है।


भाजपा नेत्री के पति पर आरोप है कि मंत्रालय से लेकर अधिकारियों में गहरी पैठ का झांसा देकर औराई के अलग-अलग गांव के आधा दर्जन युवकों से 12 लाख रुपये की ठगी की गई है। प्रकाश ने ऑनलाइन एप, बैंक खाता और कैश रुपये लिए। इसके अलावा 50 हजार रुपये में फर्जी आर्म्स लाइसेंस तक बनाकर दे दिया। 


इससे पहले बीते 17 अगस्त को एफआईआर दर्ज कराते हुए पीड़ित विपिन कुमार ने पुलिस को बताया था कि पांच नवंबर 2022 को मोबाइल पर प्रकाश से बात हुई। उसने खुद को सीआईडी इंस्पेक्टर बताया। 25 हजार रुपये में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में नौकरी लगवाने की बात कही। बोला कि एक माह में नौकरी नहीं मिली तो रुपये वापस कर देंगे। 


उसने पहले 25 हजार रुपये लिये। बाद में नौकरी में लगने वाले प्रमाणपत्र के नाम पर रुपये लेता रहा। फिर आर्म्स लाइसेंस बनवाने के लिए 50 हजार रुपये लिया और फर्जी लाइसेंस बनाकर दे दिया। फिर बोला कि अगर और कोई नजदीकी हो तो उसे लाओ। उनकी भी नौकरी लगवा देंगे। इसके बाद विपिन ने अपने नजदीकी व रिश्तेदारी के चार बेरोजगारों से प्रकाश का संपर्क करवाया।


वहीं, आरोपी ने सरहचिया के अमरेंद्र अरविंद को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में नौकरी के लिए एक लाख रुपये लिया। फतेहपुर बरौना के देवेंद्र राम को सीआईडी में नौकरी के लिए दो लाख रुपये लिए। हथौड़ी थाना के धनुषी निवासी सरिता कुमारी से आईबी में नौकरी को तीन लाख 40 हजार लिये। विपिन ने आरोप लगाया कि जब उसने रुपये लौटाने को कहा तो उसे मोबाइल कॉल पर धमकी दी। पीड़ित ने ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी है।


इस मामले में मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि आरोपी की पत्नी महिला मोर्चा में अधिकारी हैं। उनके पति प्रकाश मोहन मिश्रा पार्टी के सदस्य नहीं है। गिरफ्तारी उनका व्यक्तिगत मामला है। इससे पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। औराई थाने में सरहचिया के विपिन कुमार ने एफआईआर कराई थी। जांच में मामला सत्य पाए जाने पर औराई पुलिस को आरोपित प्रकाश की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया था।अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी की गयी है।