ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

चौकीदार के बेटे की हनक देखिए, वर्दी पहनकर थाने में दिखाता है रौब, बाप की जगह ड्यूटी करता है बेटा

MOTIHARI: मोतिहारी में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरपा थाने में चौकीदार का बेटा वर्दी पहनकर ड्यूटी करता है और रौब दिखाता है। पिता की जगह वो ड्यूटी करता है और

चौकीदार के बेटे की हनक देखिए, वर्दी पहनकर थाने में दिखाता है रौब, बाप की जगह ड्यूटी करता है बेटा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरपा थाने में चौकीदार का बेटा वर्दी पहनकर ड्यूटी करता है और रौब दिखाता है। पिता की जगह वो ड्यूटी करता है और वर्दी पर अपने नाम का बैज भी लगाता है। वर्दी वाला फोटो उसने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर लगा रखा है ताकि लोग उसे पुलिस वाला समझे। उस फोटो को सगे संबंधियों के बीच वायरल कर रहा है।


मामला दरपा थाने का है जहां दुबहा गांव निवासी चौकीदार अर्जुन सिंह का पुत्र रुपेश कुमार अपने वर्दी पर अपना नेमप्लेट लगा कर वर्षों से पिता की जगह ड्यूटी कर रहा है। यहां तक की सीओ कार्यालय छौड़ादानो में अर्जुन सिंह की प्रतिनियुक्ति के दौरान भी उसका पुत्र रुपेश कुमार बजाप्ता सरकारी कर्मचारी के रुप मे ड्यूटी करता रहा। इसे लेकर न तो तत्कालीन सीओ ने कोई आपत्ति दर्ज करायी और न हीं थानाध्यक्ष ने ऐसा करने से रोका। 


बता दें कि उसके बाद दरपा थाना मे कई थानाध्यक्ष आए और गए लेकिन किसी ने कोई आपत्ति नहीं जतायी। वर्तमान मे भी वह पिता की जगह ड्यूटी करता है.जबकि चौकीदार अर्जुन सिंह भला-चंगा और स्वस्थ है। ऐसा लगता है कि पुलिस महकमे को इससे कोई लेना-देना नहीं है। वह अपने पिता की जगह अनाधिकृत रुप से ड्यूटी करता है.साथ हीं थाना के संवेदनशील रिकॉर्ड की देखरेख भी करता है.इतना हीं नहीं उसने अपने युनिफॉर्म पर अपने नाम का नेमप्लेट भी लगा रखा है.


जबकि उसके पिता चौकीदार अर्जुन सिंह अपने गांव और क्षेत्र मे काफी विवादित रहा है। खासकर भू-माफियाओं से उसकी सांठ-गाठ चर्चा का विषय बना रहा। हत्या जैसे गंभीर मामलों में भी वह आरोपित है। कई गंभीर आपराधिक मामलों मे उसका नाम आता रहा है। इसे लेकर क्षेत्र के लोग चौकीदार से काफी भय खाते हैं। फर्जी वर्दी और दबंगई के कारण पिता-पुत्र से क्षेत्र में काफी खौफ है। लोगों के बीच धौस जताने के लिए चौकीदार के पुत्र रुपेश कुमार ने अपने फेसबुक आईडी पर दरपा थाना और अंचल कार्यालय मे वर्दी पहन कर ड्यूटी करता हुआ अपना फोटो पोस्ट किया ताकि लोग उसे पुलिस कर्मी समझें। 


इसको लेकर क्षेत्र के लोगों ने वरीय पुलिस अधिकारी को गोपनीय ढंग से आवेदन दिया गया है। वहीं इस बाबत दरपा थानाध्यक्ष उमाशंकर माझी से पूछे जाने पर उन्होंने भी स्वीकार किया कि अर्जुन सिंह का बेटा रुपेश कुमार कभी-कभी उसकी जगह पर ड्यूटी करता है। लेकिन वर्दी पहनने की बात से इनकार किया जबकि रुपेश के फेसबुक पर कई ऐसे फोटो अभी भी लगा हुआ है। जिसमे वह नेमप्लेट के साथ वर्दी पहने पुलिस कर्मियों के साथ दिख रहा है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें