ब्रेकिंग
सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप✦सहरसा में 128 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार, 1280 बोतलें जब्त✦मधुबनी में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दर्जन से अधिक लोगों को काटा, अस्पताल में वैक्सीन की किल्लत✦बिहार BJP कोर कमिटी की बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन, सम्राट चौधरी और संजय सरावगी रहे मौजूद✦राघोपुर नाव हादसे पर तेजस्वी यादव सख्त, न्यायिक जांच और पीड़ित परिवारों को 3 डिसमिल जमीन देने की मांग✦छपरा में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: BRC अकाउंटेंट राजीव गिरफ्तार, शिक्षकों के वेतन भुगतान में गड़बड़ी का आरोप

बिहार में परीक्षा सेंटर पर बड़ा फर्जीवाड़ा, ब्लूटूथ डिवाइस के साथ नकल करते अभ्यर्थी गिरफ्तार, परीक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Bihar News: बिहार के छपरा से परीक्षा में नकल का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरी परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी को हाई-टेक तरीके से नकल करते...

बिहार में परीक्षा सेंटर पर बड़ा फर्जीवाड़ा, ब्लूटूथ डिवाइस के साथ नकल करते अभ्यर्थी गिरफ्तार, परीक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के छपरा से एक बार फिर परीक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) की तीसरे चरण की परीक्षा के दौरान नकल का ऐसा तरीका पकड़ा गया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यह घटना छपरा के साधुलाल पृथ्वी चंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र की है, जहां फ्रिस्किंग के दौरान एक अभ्यर्थी को तकनीकी उपकरण के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया गया।


गिरफ्तार अभ्यर्थी की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है, जो सिवान जिले के बगहा बैजुबरहोगा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जांच के दौरान जो खुलासा हुआ, वह परीक्षा में हो रही नई तरह की नकल तकनीक की ओर इशारा करता है। अभ्यर्थी ने बेहद चालाकी से हवाई चप्पल के अंदर ब्लूटूथ डिवाइस छिपा रखा था, जबकि उसके पास मौजूद पेन में माइक्रोफोन फिट किया गया था।


परीक्षा केंद्र पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों को जब अभ्यर्थी की गतिविधियों पर शक हुआ, तो उसकी गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पूरा मामला सामने आ गया और परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया। इसके बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए अभ्यर्थी को हिरासत में ले लिया गया और नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।


पुलिस ने इस मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस नकल रैकेट में कोई और लोग शामिल तो नहीं हैं और क्या यह किसी संगठित गिरोह का हिस्सा है।

(छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट)