ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

ASI समेत 6 जवान सस्पेंड, ट्रक से करते थे अवैध वसूली

SARAN: ट्रक से अवैध वसूली करने वाले एएसआई और हवलदार समेत 6 जवानों को सारण एसपी ने सस्पेंड कर दिया है. सभी का ट्रक से वसूली करते हुए वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद यह कार्रवाई ह

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

SARAN: ट्रक से अवैध वसूली करने वाले एएसआई और हवलदार समेत 6 जवानों को सारण एसपी ने सस्पेंड कर दिया है. सभी का ट्रक से वसूली करते हुए वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है.

सभी ड्यूटी के दौरान कर रहे थे वसूली

बताया जा रहा है कि सभी ड्यूटी के दौरान रसूलपुर थाना क्षेत्र के नजदीक चैनपुर रोड पर ट्रकों से पैसा ले रहे थे. वायरल वीडियो में दिख रहा था कि बोलेरो में सवार पुलिस के ये एएसआई और जवान ट्रक चालक से पैसा ले रहे है. इसका वीडियो किसी ट्रक ड्राइवर ने ही बना लिया था. 

वायरल होते ही हुई कार्रवाई

जब वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया और पुलिस की फजीहत होने लगी तो सारण एसपी ने इसकी जांच कराई. जिसके बाद एएसआई समेत एक हवलदार और 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया. जिसमें से सोनपुर के एक सिपाही को जेल भेज दिया गया है. बता दें कि बिहार की सड़कों पर पुलिस द्वारा  ट्रकों से अवैध वसूली का पुराना इतिहास रहा है. करीब हर जिले केे थाने में अवैध वसूली होती रहती है. जब वीडियो वायरल होता है तो कुछ पर कार्रवाई होती है. बाकी वसूली का खेल जारी रहता है. वसूली के कारण कई जवान हादसे का मारे भी गए है.