ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

पागल और लफंगा हैं तेजप्रताप यादव, चंद्रिका राय ने कहा- ड्रग्स लेकर रहते हैं

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की ओर से मर्डर की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगने के बाद उनके ससुर चंद्रिका राय ने पलटवार किया है. चंद्रिका

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की ओर से मर्डर की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगने के बाद उनके ससुर चंद्रिका राय ने पलटवार किया है. चंद्रिका राय ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तेजप्रताप यादव को लेकर बहुत कुछ कह दिया है. यहां तक कि उन्होंने तेजप्रताप को पागल और लफंगा करार दे दिया है. 

देखिये Exclusive Video :


लालू परिवार को कौन धमकी दे सकता है
मर्डर की साजिश रचे जाने के गंभीर आरोप को लेकर तेजप्रताप के ससुर चंद्रिका राय ने कहा किमानसिक रूप से सरक गए हैं. आज मुझे इस बात की भी जानकारी नहीं थी कि कोर्ट में आज डेट है. कोरोना की वजह से कोर्ट वगैरह खाली चल रहा है. मानसिक रूप से असंतुलित व्यक्ति को ये भी नहीं मालूम है कि इस मामले में गवाह राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती, लालू प्रसाद यादव और तेजप्रताप यादव हैं. उन्होंने सवाल किया कि भला ऐसे लोगों को कौन धमकी दे सकता है. 


लफंगे को लोगों ने बाजार में छोड़ रखा है
चंद्रिका राय ने आगे कहा कि ऐसा कहना तो नहीं चाहिए लेकिन मुझे लगता है कि तेजप्रताप किसी विशेष रूप से ड्रग्स पर रहते हैं. डॉ धर्मेंद्र को धमकी जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनको कोई धमकी क्यों देगा. उन्होंने कहा कि तेजप्रताप के आरोप पर मैं उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करूंगा. ऐसे-ऐसे लफंगों को लोगों ने बाजार में छोड़ रखा है. मुझे समझ में नहीं आ रहा है की किस संदर्भ में ये आरोप लगाए जा रहे हैं. 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें