ब्रेकिंग
लघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति की जांचBihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौतस्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजलघु जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता के चार ठिकानों पर SVU की रेड, आय से अधिक संपत्ति की जांचBihar Train Accident: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आईं मां-बेटी, दोनों की मौके पर मौतस्कूल बस ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; गुस्साए लोगों ने बस में की तोड़फोड़, सड़क जामशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीज

सासाराम में भीषण रोड एक्सीडेंट, कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी, दो लोगों की स्पॉट डेथ, 3 घायल

ROHTAS : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां NH-30 पर रूपीबान्ध के पास सामने से आ रही एक ट्रक से टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित गोकर कार आगे खड़े ट्रक में जा घुसी. इस घटना में

सासाराम में भीषण रोड एक्सीडेंट, कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी, दो लोगों की स्पॉट डेथ, 3 घायल
First Bihar
2 मिनट

ROHTAS : इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां NH-30 पर रूपीबान्ध के पास सामने से आ रही एक ट्रक से टक्कर लगने के बाद अनियंत्रित गोकर कार आगे खड़े ट्रक में जा घुसी. इस घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. 


जानकारी के अनुसार नए साल पर विंध्याचल से दर्शन कर लौट रही एक स्विफ्ट डिजायर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें दो लोग की मौत हो गई वहीं 3 लोग घायल हो गए. मृतकों की पहचान मकदुमपुर जहानाबाद निवासी अभय शर्मा के 23 वर्षीय पुत्र अमन कुमार और गया के बेला निवासी नवलकिशोर के पुत्र 24 वर्षीय उज्जवल कुमार के रूप में की गई है. वहीं अरवल के मेंहदिया थाना क्षेत्र निवासी कमलेश सिंह के पुत्र रवि प्रकाश सुधाकर और पटना के पालीगंज के जलपूरा निवासी नवलेश सिंह के पुत्र 30 वर्षीय अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हें PMCH रेफर कर दिया गया है. घटना में रंजन कुमार भी घायल हैं. इधर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है. 


घायलों के मुताबिक मरने वाले दोनों व्यक्ति पटना में दवा कम्पनी के MR थे. जब कार ट्रक में घुसी तो ड्राइवर सीट की बगल में बैठे दोनों युवक फंस गए और इलाज के लिए ले जाने के क्रम में उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए PHC पहुंचाया और दो लोगों के मरने की पुष्टि की. दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता