ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Buxar News: राजकुमार चौबे ने विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर माता के किए दर्शन, प्रदेश में सुख-शांति की कामना की

Buxar News: बक्सर में शारदीय नवरात्र के दौरान विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया और सनातन संस्कृति को संरक्षित करने का संकल्प लिया।

Buxar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Buxar News: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर विश्वामित्र सेना परिवार सहित राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने आज नगर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और बक्सर की सनातनी धरोहर को सहेजने एवं संरक्षित करने का संकल्प दोहराया। 


भ्रमण के अवसर पर राजकुमार चौबे स्थानीय श्रद्धालुओं से संवाद करते भी नज़र आए। उन्होंने माँ दुर्गा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि बक्सर सनातन की धरोहर है, यहाँ की पहचान वैदिक परंपराओं और सनातन मूल्यों से है। आज जो भव्य दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए हैं, वे बक्सरवासियों की अटूट आस्था और सनातनी भावनाओं की सजीव गवाही हैं।


मीडिया से बात करते हुए उन्होंने स्मरण कराया कि एक समय ऐसा था जब लोग यहाँ खुले में ‘श्रीराम’ का नाम लेने से भी डरते थे, और आज संपूर्ण बक्सर भगवामय हो उठा है। यह विश्वामित्र सेना के अथक संघर्ष और तपस्या का ही परिणाम है। राजकुमार चौबे ने उन सभी लोगों की कड़ी निंदा की जो दुर्गा पूजा जैसे पावन पर्वों पर व्यय पर प्रश्न उठाते हैं अथवा दीपावली पर आतिशबाज़ी का विरोध करते हैं। 


उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसे लोग वास्तव में देशविरोधी और सनातन विरोधी मानसिकता रखते हैं। मेरा इन पर अधिक ध्यान नहीं है, परंतु मेरा उनसे एक सीधा प्रश्न है जब वे अपनी शादियों में अपार धन खर्च करते हैं, तो फिर हमारे धार्मिक उत्सवों पर आपत्ति क्यों? उन्होंने आगे कहा कि विश्वामित्र सेना सदैव सनातन संस्कृति की रक्षा, गौरव और परंपराओं के संवर्धन के लिए कटिबद्ध रही है और आगे भी अपने संकल्प पथ पर डटी रहेगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता