ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार : तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल को मारी टक्कर, भागने के दौरान चपेट में आई ऑटो सवार महिला; मौक पर 2 की मौत

BUXER : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जा रही है।

बिहार : तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल को मारी टक्कर, भागने के दौरान चपेट में आई ऑटो सवार महिला; मौक पर 2 की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BUXER : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बक्सर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। 


दरअसल, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-922 की है। ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के देवकुली के पास सड़क दुर्घटना में महिला पुरुष समेत दो लोगो की मौत हो गई।  वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। यहां तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल और ऑटो में टक्कर मार दी।  जिसमें महिला-पुरुष की मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि, बक्सर से आरा की तरफ एक बोलेरो तेज रफ्तार से जा रही थी। तभी साइकिल सवार 65 वर्षीय कन्हैया यादव को टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना के बाद वाहन चालक ने वाहन लेकर भागने के दौरान एक ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सेमरा गांव निवासी 35 वर्षीय आशा देवी की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद बोलोरो चालक वाहन को वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


इधर, मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने बताया कि बोलेरो चालक को पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका. हालांकि वाहन को जप्त कर लिया गया है। उसके नंबर के आधार पर वाहन मालिक का पता लगाया जा रहा है। तीनों घायलों को रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. जंहा उनका इलाज चल रहा है।