ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

Bihar News: बिहार के इस जिले में महिला समेत 4 की मौत, गाँव में मचा कोहराम

Bihar News: डुमरांव के नया भोजपुर गाँव में सविता देवी ने पति सुनील से झगड़े के बाद तीन बच्चों ज्योति, आकाश, विकास के साथ खाया जहर। चारों की मौत..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: बक्सर जिले के नया भोजपुर गांव में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। यहां पति से मामूली विवाद के बाद सविता देवी (30) ने अपने तीन मासूम बच्चों ज्योति (5), आकाश (3) और विकास (1) के साथ कीटनाशक जहर खा लिया। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते चारों की जान चली गई। गांव में मातम पसरा है और रोते-बिलखते परिजनों का करुण क्रंदन थमने का नाम नहीं ले रहा।


ग्रामीणों के मुताबिक सविता के पति सुनील कुमार राज मिस्त्री का काम करते हैं। यह उनकी तीसरी शादी थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। मंगलवार को फिर किसी बात पर कहासुनी हुई, जिसके बाद सुनील काम पर चले गए। घर लौटने पर उन्होंने पत्नी और बच्चों को बेहोशी की हालत में पाया। पड़ोसियों ने उन्हें तुरंत डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सविता और दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। तीसरे बच्चे को पटना रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।


नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह कारण लग रहा है। कुछ लोगों ने मोबाइल को विवाद की वजह बताया, तो कुछ ने दूसरी बातें कहीं है। परिजन सदमे में हैं, इसलिए अभी ठीक से पूछताछ नहीं हो पाई। चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। लिखित शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज होगा। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।


इस घटना की खबर फैलते ही गांव में सैकड़ों लोग जुट गए। मासूम बच्चों की लाशें देखकर महिलाएं फूट-फूटकर रोने लगीं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते किसी ने इन्हें समझ दिया होता तो शायद चार जिंदगियां बच जातीं। एक मां का यह कदम पूरे गांव को सालों तक सताता रहेगा। फिलहाल मातम और सन्नाटे के सिवा गांव में कुछ नहीं बचा है।