ब्रेकिंग
Bihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी Bihar News: पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना कोर्ट आदेश नहीं रुकेगी लगान रसीद, रद्द नहीं होगी सालों पुरानी जमाबंदी Bihar Politics : राबड़ी देवी का बड़ा कदम! बंगला खाली करने से पहले सरकार से मांगी सामानों की पूरी लिस्ट, जानें वजह"Bihar News : बिहार में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार! CM सम्राट चौधरी समेत मंत्री संभालेंगे मोर्चा, ग्राम सभा में होंगे बड़े फैसलेBihar Bhumi : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा! नई रजिस्ट्री दरें लागू, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोकBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी Bihar News: पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बिना कोर्ट आदेश नहीं रुकेगी लगान रसीद, रद्द नहीं होगी सालों पुरानी जमाबंदी Bihar Politics : राबड़ी देवी का बड़ा कदम! बंगला खाली करने से पहले सरकार से मांगी सामानों की पूरी लिस्ट, जानें वजह"Bihar News : बिहार में गांव-गांव पहुंचेगी सरकार! CM सम्राट चौधरी समेत मंत्री संभालेंगे मोर्चा, ग्राम सभा में होंगे बड़े फैसलेBihar Bhumi : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा! नई रजिस्ट्री दरें लागू, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक

Buxar News: भारत प्लस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के दो नए उद्योगों का भूमि पूजन, अजय सिंह बोले- लोगों को रोजगार देना पहली प्राथमिकता

Buxar News: बक्सर के नवानगर प्रखंड में एक बार फिर से दो बड़े उद्योगों की नींव रखी गई है। भारत प्लस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के दो नए उपक्रमों की नींव शुक्रवार को रखी गई। 350 टन प्रति दिन

Buxar News
रोजगार के मिलेंगे अवसर
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Buxar News: बक्सर के नवानगर प्रखंड में एक बार फिर से दो बड़े उद्योगों की नींव रखी गई है। भारत प्लस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के दो नए उपक्रमों की नींव शुक्रवार को रखी गई। 350 टन प्रति दिन बॉयल्ड राइस का उत्पादन करने वाले और 400 टन प्रति दिन राइस ब्रान सॉल्वेंट का उत्पादन करने वाले प्लांट का भूमि पूजन हुआ।


भूमि पूजन उद्योगपति सह समाजसेवी अजय सिंह के बड़े पुत्र विशाल सिंह के द्वारा किया गया। उद्योगपति अजय कुमार सिंह ने बताया कि 350 टन प्रति दिन उत्पादन वाला उसना राइस मिल के निर्माण में 80 करोड़ की लागत आएगी वहीं 400 टन राइस ब्रान सॉल्वेंट प्लांट एवं रिफाइनरी राइस ब्रान तेल को बनाने वाले प्लांट की लागत 90 करोड़ आनी है। दोनों प्लांट के प्रोडक्शन का लक्ष्य मार्च 2026 रखा गया है। 


उन्होंने बताया कि इस उद्योग के लगने से न केवल चावल और राइस ब्रान रिफाइन का उत्पादन होगा बल्कि इलाके के लोगों को रोजगार के भी सुंदर अवसर मिलेंगे। मेरी कोशिश है कि उद्योग में स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार दिया जाए ताकि बिहार से हर साल होने वाले पलायन पर रोक लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि दोनों प्लांट में बहुत ही अत्याधुनिक मशीन लगाई जाएगी जो बिहार में अपने आप में अनोखा होगा और इस प्लांट से उच्च गुणवत्ता वाले चीजों का उत्पादन होगा । 


उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में और कई क्षेत्रों में निवेश करने की योजना है जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार और उत्पादन का सृजन किया जा सके। पूजा बाबुल पंडित सबलपुर (बखोरापुर) ने किया। इस मौके पर भारत प्लस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर रेखा सिंह, अजय सिंह के पुत्र विशाल सिंह, भारत प्लस एथनॉल प्राइवेट लिमिटेड के जीएम अजीत शाही, एजीएम अमरेश पांडेय समेत कई लोग मौजूद थे।


Buxar News: भारत प्लस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के दो नए उद्योगों का भूमि पूजन, अजय सिंह बोले- लोगों को रोजगार देना पहली प्राथमिकता


Buxar News: भारत प्लस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के दो नए उद्योगों का भूमि पूजन, अजय सिंह बोले- लोगों को रोजगार देना पहली प्राथमिकता


Buxar News: भारत प्लस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के दो नए उद्योगों का भूमि पूजन, अजय सिंह बोले- लोगों को रोजगार देना पहली प्राथमिकता

टैग्स