ब्रेकिंग
भूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहभूमि विवाद में भाभी और भतीजी पर किया था एसिड अटैक, 12 साल बाद आरोपी को उम्रकैद की सजाRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाह

ऑटो हटाने को लेकर बस स्टैंड पर बवाल, ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवान की बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर

Bihar Crime News: आरा बस स्टैंड में ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान के साथ ऑटो हटाने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। विवाद बढ़ने पर ऑटो चालकों ने जवान पर हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच...

ऑटो हटाने को लेकर बस स्टैंड पर बवाल, ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवान की बेरहमी से पिटाई, हालत गंभीर
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के भोजपुर जिले के आरा शहर में ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. नवादा थाना क्षेत्र स्थित प्राइवेट बस स्टैंड में ऑटो हटाने को लेकर हुए विवाद के दौरान कुछ ऑटो चालकों ने जवान की जमकर पिटाई कर दी. इस हमले में होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.


घायल जवान की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग निवासी राजनंद प्रसाद सिन्हा के 30 वर्षीय पुत्र रूपेश रंजन के रूप में हुई है. वह होमगार्ड का जवान है और फिलहाल ट्रैफिक थाना में प्रतिनियुक्त है. बताया जा रहा है कि वह प्राइवेट बस स्टैंड में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ड्यूटी पर तैनात था.


जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड परिसर में सड़क किनारे खड़े एक ऑटो को हटाने को लेकर जवान और ऑटो चालकों के बीच कहासुनी हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और कुछ ऑटो चालकों ने मिलकर जवान के साथ मारपीट शुरू कर दी. हमले में रूपेश रंजन गंभीर रूप से घायल हो गए.


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मी तुरंत पहुंचे और घायल जवान को आरा सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों की निगरानी में उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है.


घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. मारपीट में शामिल ऑटो चालकों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.