ब्रेकिंग
Bihar News: एसटीईटी परीक्षा में जूता-मोजा और नेल पॉलिश पर सख्ती, मेहंदी लगाकर पहुंचीं तो नहीं मिलेगी एंट्री✦Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम✦Bihar News : लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला नहीं’, पवन सिंह के अक्षरा से सॉरी बोलने पर ज्योति सिंह का तंज!✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦Bihar News: एसटीईटी परीक्षा में जूता-मोजा और नेल पॉलिश पर सख्ती, मेहंदी लगाकर पहुंचीं तो नहीं मिलेगी एंट्री✦Bihar News : बिहार में Ola-Uber की मनमानी पर लगाम! नियम तोड़े तो लाइसेंस होगा रद्द, 30 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम✦Bihar News : लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला नहीं’, पवन सिंह के अक्षरा से सॉरी बोलने पर ज्योति सिंह का तंज!✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा

बक्सर में गरीब परिवार की मदद को आगे आई विश्वामित्र सेना, मकान निर्माण के लिए दी जरूरी सामग्री

बक्सर के बहुआरा गांव में आर्थिक रूप से कमजोर पिंटू मिश्रा के परिवार की मदद के लिए विश्वामित्र सेना आगे आई। संगठन ने मकान निर्माण के लिए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BUXAR: बक्सर लोकसभा क्षेत्र के इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत बहुआरा गांव में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की सहायता के लिए विश्वामित्र सेना ने पहल की। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के नेतृत्व में टीम ने पिंटू मिश्रा के परिवार को मकान निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई।


बक्सर लोकसभा क्षेत्र के इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत बहुआरा गांव में आर्थिक रूप से कमजोर गरीब ब्राह्मण परिवार की सहायता के लिए विश्वामित्र सेना ने सेवा एवं सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत किया। संगठन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे के नेतृत्व में विश्वामित्र सेना की ओर से पिंटू मिश्रा के परिवार को मकान निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। 


परिवार की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए विश्वामित्र सेना की टीम ने उनके सहयोग का निर्णय लिया। संगठन की ओर से मकान निर्माण में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर परिवार को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस सहयोग से पिंटू मिश्रा के परिवार में खुशी का माहौल है।


इस अवसर पर विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सनातन संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ खड़ा होना भी है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करना और उसे सम्मानजनक जीवन जीने में सहयोग देना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।


उन्होंने कहा कि विश्वामित्र सेना भविष्य में भी जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए निरंतर सेवा कार्य करती रहेगी। संगठन का प्रयास रहेगा कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों को यथासंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाए और कठिन परिस्थितियों में उन्हें अकेला महसूस न होने दिया जाए। स्थानीय ग्रामीणों ने भी विश्वामित्र सेना के इस पहल की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि जरूरत के समय किसी परिवार के साथ खड़ा होना सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदना का परिचायक है। विश्वामित्र सेना द्वारा किए गए इस सहयोग से समाज में सेवा और परस्पर सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है।

टैग्स