ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

बक्सर में सेक्स रैकेट का खुलासा, 18 जोड़े लड़के और लड़कियां गिरफ्तार

BUXAR: बक्सर में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने शराब की छापामारी करने पहुंची थी लेकिन होटलों में कई जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले।

बक्सर में सेक्स रैकेट का खुलासा, 18 जोड़े लड़के और लड़कियां गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

BUXAR: बक्सर में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने शराब की छापामारी करने पहुंची थी लेकिन होटलों में कई जोड़े आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके बाद तुरंत सदर एसडीओ को सूचना देकर बुलाया गया और 18 जोड़ी लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। इनकी गिरफ्तारी तीन अलग-अलग होटलों से हुई है। पुलिस ने होटल के संचालक को भी धर दबोचा है। 




सदर डीएसपी गोरख राम ने बताया कि शराब की सूचना मिलने के बाद छापेमारी शुरू की गई थी लेकिन होटलों में शराब के जगह आपत्तिजनक हालत में कई जोड़े पकड़े गए। इस रेड में नगर थाना, एससी-एसटी थाना और महिला थाना के पुलिस मौजूद थे। होटल में लड़के और लड़कियों को इस हाल में देख पुलिस भी चौंक गई। फिर क्या था ! सदर एसडीओ धीरेंद्र कुमार मिश्रा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तीन होटलों से 18 जोड़े लड़के-लड़की के साथ-साथ तीनों संचालकों को भी गिरफ्तार कर लिया है। 




मामले को लेकर सदर एसडीओ ने बताया कि जिन-जिन होटलों में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है उन सभी होटलों को सील कर दिया जाएगा। सभी लड़के और लड़की अलग-अलग जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। 

टैग्स