ब्रेकिंग
TRE-4.0 के लिए आवेदन की तारीख टली, 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए नई तिथि जल्द होगी जारीबिहार में झारखंड पुलिस की छापेमारी: गैंगरेप के तीन आरोपियों को दबोचा, धनबाद से भागकर पहुंचे थे आराकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ी, पटना के मेदांता हॉस्पिटल में मिलने पहुंचे श्याम रजकघर के अंदर चल रही थी नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री, तभी पुलिस ने मारी दबिश, खुला पूरा खेलनेपाल में भारी तबाही के बीच मृतकों की संख्या हुई 903, चीन ने दी 22 लाख डॉलर की मदद, भारत की फोरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चाTRE-4.0 के लिए आवेदन की तारीख टली, 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए नई तिथि जल्द होगी जारीबिहार में झारखंड पुलिस की छापेमारी: गैंगरेप के तीन आरोपियों को दबोचा, धनबाद से भागकर पहुंचे थे आराकेंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की तबीयत बिगड़ी, पटना के मेदांता हॉस्पिटल में मिलने पहुंचे श्याम रजकघर के अंदर चल रही थी नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री, तभी पुलिस ने मारी दबिश, खुला पूरा खेलनेपाल में भारी तबाही के बीच मृतकों की संख्या हुई 903, चीन ने दी 22 लाख डॉलर की मदद, भारत की फोरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा

बारिश के दौरान मिट्टी का घर ढहा, मलबे में दबकर 74 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

Bihar News: बक्सर के डुमरांव में बारिश के दौरान मिट्टी का घर ढहने से 74 वर्षीय महेंद्र यादव की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसा कोरान सराय थाना क्षेत्र के सूरज डेरा गांव में हुआ। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बक्सर के डुमरांव में सोमवार सुबह बारिश के दौरान मिट्टी का घर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में घर में सो रहे 74 वर्षीय महेंद्र यादव की मलबे में दबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।



घटना कोरान सराय थाना क्षेत्र के सूरज डेरा (मुगांव) गांव की है। बताया गया कि सोमवार सुबह बारिश हो रही थी। इसी दौरान महेंद्र यादव अपने मिट्टी के घर में खटिया पर सो रहे थे। अचानक मकान के ऊपरी हिस्से की मिट्टी की दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई।



घर गिरने की आवाज सुनकर परिजन घबरा गए और चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर बुजुर्ग को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।



घटना की सूचना मिलते ही कोरान सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मृतक के इकलौते पुत्र कल्लू यादव और भाई निर्मल यादव ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है। महेंद्र यादव की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद पूरे गांव में भी मातम का माहौल है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता