ब्रेकिंग
Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में बदलाव... अब इतनी देरी से पहुंचेगी दिल्ली, जानें नया शेड्यूल✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट✦बिहार में ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर... मां-बेटे समेत 4 की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए लोग✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में बदलाव... अब इतनी देरी से पहुंचेगी दिल्ली, जानें नया शेड्यूल✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट✦बिहार में ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर... मां-बेटे समेत 4 की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए लोग

BSEB मैट्रिक परीक्षा आज से शुरू, यदि भूल गए एडमिट कार्ड या है गलती तो करें ये काम

PATNA: बिहार बोर्ड परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। 23 फरवरी को परीक्षा समाप्त हो जायेगी। इस दौरान पटना में पटना में 70,930 परीक्षार्थी मैट्रिक परीक्षा

BSEB मैट्रिक परीक्षा आज से शुरू, यदि भूल गए एडमिट कार्ड या है गलती तो करें ये काम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA: बिहार बोर्ड परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही है। 23 फरवरी को परीक्षा समाप्त हो जायेगी। इस दौरान पटना में पटना में 70,930 परीक्षार्थी मैट्रिक परीक्षा में शामिल होंगे। इसके लिए 71 सेंटर बनाये गये हैं। इसमें 37,395 छात्राएं एवं 33,535 छात्र शामिल होंगे। प्रथम पाली की परीक्षा में 36,112 परीक्षार्थी, जिसमें 18,987 छात्राएं और 17,125 छात्र शामिल होंगे। वहीं, द्वितीय पाली की परीक्षा में 34,818 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिसमें 18,408 छात्राएं एवं 16,410 छात्र शामिल होंगे। 


वहीं, इस परीक्षा में वैसे परीक्षार्थी जिनके प्रवेश पत्र में फोटो की त्रुटि हो गयी है। उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गयी है। जिन स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड के फोटो में अगर गड़बड़ी हो या किसी अन्य की तस्वीर छपी हो तो छात्रों को पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। छात्र आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आइडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा फोटोयुक्त बैंक का पासबुक लेकर परीक्षा केंद्र पर आएं। इसके साथ ही पहचान पत्र की छायाप्रति राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करा कर परीक्षा केंद्र पर जमा करना होगा। मूल पहचान पत्र के साथ परीक्षार्थी को स्वयं उपस्थित होना होगा।उन्होंने कहा कि केंद्राधीक्षक चेहरे का मिलान कर उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति देंगे। इसके बाद ही छात्र को ओएमआर शीट व डाटारहित उत्तरपुस्तिका उपलब्ध करायेंगे।


इसके अलावा यदि किसी परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड गुम हो गया हो, या भूल से घर पर छूट गया हो, तो ऐसी स्थिति में उपस्थिति पत्रक में स्कैंड फोटो से उसे पहचान कर और रॉल शीट से सत्यापित कर परीक्षा में बैठने की अनुमति देंगे।


इसके साथ ही साथ इंटर परीक्षा 2023 की तरह मैट्रिक में भी स्टूडेंट्स को यूनिक आइडी जारी किया गया है, जो उनके एडमिट कार्ड में अंकित है। परीक्षा भवन में स्मार्ट वाच, मैग्नेट वाच पहन कर जाना मना है। परीक्षा में सूई वाली घड़ी पहन कर ही परीक्षा भवन में प्रवेश कर सकते हैं।