ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

BSEB 12th Result 2025: ऑटो ड्राइवर की बेटी रौशनी ने लहराया परचम, बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा में बनीं कॉमर्स टॉपर

BSEB 12th Result 2025: बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा में वैशाली की रहने वाली रौशनी ने परचम लहराया है। रौशनी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में कॉमर्स टॉपर बनकर न सिर्फ अपने माता पिता बल्कि

BSEB 12th Result 2025
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BSEB 12th Result 2025: बिहार इंटरमीडिएट की परीक्षा में वैशाली की रहने वाली रौशनी ने परचम लहराया है। रौशनी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में कॉमर्स टॉपर बनकर न सिर्फ अपने माता पिता बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है। अभाव के बावजूद रौशनी ने वह कर दिखाया जिसके लोग सपने देखते हैं।


दरअसल, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 12वीं यानी इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने रिजल्ट जारी किया है। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ और बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे।


इंटर की परीक्षा में में 86.5 फीसद छात्र-छात्रा सफल हुए हैं। पश्चिम चंपारण की रहने वाली प्रिया जायसवाल साइंस में बिहार टॉपर बनी हैं जबकि वैशाली की रौशनी कुमारी ने कॉमर्स में पूरे बिहार में टॉप किया है। बिहार के वैशाली की रहने वाली रौशनी कुमारी ने कॉमर्स में टॉप कर सभी को प्रेरित किया है। 


रौशनी के पिता सुधीर कुमार सिंह ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनकी माता आरती देवी गृहिणी हैं। रौशनी तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनकी छोटी बहन सोनाली 10वीं कक्षा में पढ़ती हैं। सबसे छोटा भाई रौनक कुमार 5वीं कक्षा का छात्र है।


रौशनी ने अपनी प्राथमिक शिक्षा काशीपुर चकबीबी के प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने संस्कार भारती प्राइवेट स्कूल से पढ़ाई की। उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई हाजीपुर के जमुनी लाल कॉलेज से पूरी की। कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने कॉमर्स में टॉप किया है। रौशनी की इस सफलता से उसका परिवार ही नहीं पूरे जिले के लोग गौरवान्वित हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें