ब्रेकिंग
Good News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसा

KATIHAR: वृहद आश्रय गृह से 5 बच्चे फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

वृहद आश्रय गृह से रात के समय 5 नाबालिग बच्चे ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए। यह घटना सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक को दर्शाती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बच्चों की तलाश में जुटी है।

Bihar
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: कटिहार जिले के सहायक थाना क्षेत्र स्थित बृहद आश्रय गृह में एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए पांच बच्चे फरार हो गए हैं। यह घटना शनिवार-रविवार की रात करीब 2:30 बजे की है, जब सभी बच्चे रात का खाना खाकर सोने गए हुए थे। सुबह उठने पर जब उनकी गैरहाज़िरी का पता चला तो प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।


सूत्रों के अनुसार, बच्चे आश्रय गृह की ऊंची दीवार फांदकर फरार हुए। आश्चर्य की बात यह है कि चारों ओर ऊंची दीवारों और मजबूत गेट की मौजूदगी के बावजूद बच्चों का इस तरह भाग जाना, सुरक्षा में बड़ी चूक को दर्शाता है। घटना की जानकारी मिलते ही रविवार सुबह करीब 11 बजे सहायक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आश्रय गृह के प्रबंधक से पूछताछ की। 


हालांकि, प्रबंधक ने मीडिया को कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब बृहद आश्रय गृह से बच्चे फरार हुए हैं। इससे पहले भी दो बार इसी प्रकार की घटनाएं हो चुकी हैं, हालांकि उन मामलों में बच्चों को बाद में अलग-अलग जगहों से बरामद कर लिया गया था।


बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं ने बृहद आश्रय गृह की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह संस्थान नाबालिगों के पुनर्वास और सुधार के लिए बनाया गया है, लेकिन लगातार हो रही इस तरह की चूक से इसकी कार्यप्रणाली पर उंगलियां उठना लाज़िमी है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार बच्चों की तलाश तेज़ कर दी गई है।

कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट