ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : अनंत सिंह के जन सुराज समर्थन पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान- ‘स्वागत है’, दरभंगा में सरकार पर भी बरसे✦'एक कचौड़ी, दो समोसा...BJP पर नहीं भरोसा', अखिलेश यादव ने कसा तंज✦DGP से अब RTI की कमान! विनय कुमार ने राजभवन में ली मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ✦समस्तीपुर में वायरल छेड़खानी वीडियो के आरोपी के घर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध निर्माण✦घर में संदिग्ध हालत में मिला मूक-बधिर महिला का शव, हत्या और दुष्कर्म की आशंका से इलाके में सनसनी✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह के जन सुराज समर्थन पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान- ‘स्वागत है’, दरभंगा में सरकार पर भी बरसे✦'एक कचौड़ी, दो समोसा...BJP पर नहीं भरोसा', अखिलेश यादव ने कसा तंज✦DGP से अब RTI की कमान! विनय कुमार ने राजभवन में ली मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ✦समस्तीपुर में वायरल छेड़खानी वीडियो के आरोपी के घर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध निर्माण✦घर में संदिग्ध हालत में मिला मूक-बधिर महिला का शव, हत्या और दुष्कर्म की आशंका से इलाके में सनसनी

BPSC TRE 3.0 : EOU ने आयोग से पूछे दर्जनों सवाल, इन पॉइंट पर देना होगा लिखित जवाब

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से आयोजित शिक्षक बहाली के तीसरे चरण की परीक्षा के प्रश्न-पत्र लीक मामले में अब ईओयू ने आयोग से एक दर्जन से अधिक सवाल पूछे हैं। अब मुख्य रूप जो सव

BPSC TRE 3.0 : EOU ने आयोग से पूछे दर्जनों सवाल, इन पॉइंट पर देना होगा लिखित जवाब
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से आयोजित शिक्षक बहाली के तीसरे चरण की परीक्षा के प्रश्न-पत्र लीक मामले में अब ईओयू ने आयोग से एक दर्जन से अधिक सवाल पूछे हैं। अब मुख्य रूप जो सवाल पूछे गए हैं वे परीक्षा की तैयारी और संचालन तथा प्रश्न पत्र की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े हैं। इसके बाद जांच एजेंसी ने बिहार लोक सेवा आयोग से लिखित जवाब मांगा है। 


ईओयू ने बीपीएससी से यह सवाल किया गया है कि प्रश्न-पत्र किस स्थान पर छपवाए गए थे। प्रिंटिंग प्रेस कौन सा था। यहां तक प्रश्न-पत्रों को कैसे पहुंचाया गया, इसकी जानकारी अध्यक्ष के अलावा और किसी को थी क्या? प्रश्न पत्र की सुरक्षा के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए थे? पूरे कार्य में किन-किन कर्मियों एवं पदाधिकारियों के पास क्या-क्या दायित्व थे, आदि इनमें प्रमुख हैं। 


लिखित में पूछे गए इन सवालों के जवाब आयोग को जल्द से जल्द देने को कहा गया है। ताकि इसके आधार पर पूरे मामले की जांच को मुकाम तक पहुंचाया जा सके। बीपीएससी के जवाबों का मिलान जांच और पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों से किया जाएगा। इस तरह से अब तक सामने आए सभी तथ्यों का क्रॉस वेरीफिकेशन हो सकेगा। इन जवाबों की मदद से कई सवालों के हल ढूंढने में मदद मिलेगी। 


इसके साथ ही प्रश्न-पत्र कहां से और किसने कैसे लीक किया था, इसका सही विवरण सामने आ सकेगा। गिरफ्तार अभियुक्तों ने जो जानकारी दी है, वह कहां तक सही थी, यह भी पता चलेगा। इस मामले की जांच के लिए गठित ईओयू की एसआईटी को अब तक की जांच और गिरफ्तार आरोपितों की पूछताछ में कई अहम बातों की जानकारी हुई है। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी बरामद हुए हैं। 


उधर, इस मामले में कई स्थानों पर निरंतर छापेमारी भी की गई है। इसी क्रम में पटना के 90 फीट के पास एक स्थान में छापेमारी की गई। इस घर को किराए पर लेकर गिरफ्तार आरोपित शुभम, सुमित, विक्की और अभिषेक सेटिंग के कार्यालय के तौर पर उपयोग करते थे। यहां मुख्य रूप से दलालों को बुलाकर उनसे अभ्यर्थियों के बारे में डील की जाती थी। यहां से भी कई दस्तावेज बरामद हुए हैं।