ब्रेकिंग
तीसरे T20I में किसकी जगह खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा का बाहर होना मुश्किलसंदिग्ध हालात में युवक का मिला शव... शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपराजस्व विभाग के 9 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, दाखिल-खारिज से लेकर फर्जी जमाबंदी तक गड़बड़ी का आरोप, देखिये लिस्टपहले रेता गला, फिर काट दीं दो उंगलियां… बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्या से सनसनीIPS Preeta Verma: कौन हैं प्रीता वर्मा? जिन्हे विनय कुमार के छुट्टी पर जाते ही मिली बिहार DGP की जिम्मेदारीतीसरे T20I में किसकी जगह खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा का बाहर होना मुश्किलसंदिग्ध हालात में युवक का मिला शव... शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोपराजस्व विभाग के 9 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, दाखिल-खारिज से लेकर फर्जी जमाबंदी तक गड़बड़ी का आरोप, देखिये लिस्टपहले रेता गला, फिर काट दीं दो उंगलियां… बेतिया में महिला की बेरहमी से हत्या से सनसनीIPS Preeta Verma: कौन हैं प्रीता वर्मा? जिन्हे विनय कुमार के छुट्टी पर जाते ही मिली बिहार DGP की जिम्मेदारी

बॉडी बनाने के लिए बच्चों ने सांप को पकाकर खाया, दोनों खतरे से बाहर

JAMUI: खेल-खेल में बच्चों ने मरा हुआ सांप को पकाकर खा लिया। इस बात की जानकारी जब परिजनों को हुई तब आनन-फानन में परिजन जमुई सदर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने इलाज शुरू किया। सांप खा

बॉडी बनाने के लिए बच्चों ने सांप को पकाकर खाया, दोनों खतरे से बाहर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: खेल-खेल में बच्चों ने मरा हुआ सांप को पकाकर खा लिया। इस बात की जानकारी जब परिजनों को हुई तब आनन-फानन में परिजन जमुई सदर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने इलाज शुरू किया। सांप खाने वाले दोनों बच्चे खतरे से बाहर है।


अमारी पंचायत के खरुई बरियारपुर गांव में खेल-खेल में 5 साल के दो बच्चों ने मरे हुए सांप को आग में पकाकर खा लिया। मां रूबी खातून ने बताया कि गांव के ही एक बच्चे ने मरे हुए सांप को खेत से उठाकर घर के पीछे लकड़ी से जला दिया और मेरे बेटे को मरा हुआ सांप का टुकड़ा खिला दिया। 


बच्चों के सांप खाने की बात जानकर हम लोग काफी डर गए और बच्चों को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाए हैं। वहीं दूसरे बच्चे की नानी जहाना खातून का कहना है कि मेरे नाती को गांव के ही एक बच्चे ने लालच देकर सांप का पका हुआ टुकड़ा खिला दिया। 


उस बच्चे ने मेरे नाती को लालच दिया कि इसको खाने से शरीर में ताकत होगा और बॉडी बन जाएगा सांप का टुकड़ा खाओगे तो हम पैसा भी देंगे। जिसके बाद उसने मेरे नाती को सांप का पका हुआ टुकड़ा खिला दिया। जबकि जिस बच्चे ने सांप को पकाया था वह खुद सांप को नहीं खाया। जमुई सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों बच्चों का इलाज शुरू किया। दोनों बच्चे खतरे से बाहर है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता