ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग‘Reel में उलझाकर युवाओं को बनाया जा रहा मजदूर’, राहुल गांधी ने सोशल मीडिया को बताया 21वीं सदी का नशापूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्प

बिहार में कोरोना संकट : थाइलैंड से आए 5 लोग बोधगया में संक्रमित मिले

PATNA : दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बिहार में एक चिंता की खबर है। बिहार में बोधगया के अंदर थाईलैंड के पांच नागरिक करना संक्रमित पाए गए हैं। सोमवार को 5

बिहार में कोरोना संकट : थाइलैंड से आए 5 लोग बोधगया में संक्रमित मिले
Editor
2 मिनट

PATNA : दुनियाभर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बिहार में एक चिंता की खबर है। बिहार में बोधगया के अंदर थाईलैंड के पांच नागरिक करना संक्रमित पाए गए हैं। सोमवार को 5 नागरिकों के कारण संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बोधगया में सोमवार को थाईलैंड के पांच नागरिक कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इस के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।


इस ताजा अपडेट के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग की मानें तो कोरोना की नियमित जांच की जा रही है। इसमें विदेशी लोग भी शामिल हैं। गया में कोरोना संक्रमित पाए गए विदेशी पर्यटकों को आइसोलेशन में रखा गया है। हालांकि राहत की बात यह है की उनमें कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। सभी संक्रमित विदेशी पर्यटकों की निगरानी की जा रही है और उनके संपर्क वाले लोगों की तलाश की जा रही है। 


जिले के सिविल सर्जन डॉ. रंजन कुमार सिंह के मुताबिक चार संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। इस तरह जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या केवल 9 है। इस सीजन में यहां अब तक केवल 25 संक्रमित मिले हैं, जिनमें 16 ठीक भी हो चुके हैं। आपको बता दें कि बीते हफ्ते बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा बोधगया में एक महीने के प्रवास पर आए हैं। ऐसे में विभिन्न देशों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु बोधगया आए हुए हैं। हालांकि, बोधगया में कालचक्र पूजा के दौरान आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से मिलने आने वाले सभी श्रद्धालुओं को भी पहले आरटी- पीसीआर जांच से गुजरना पड़ रहा है।

टैग्स