ब्रेकिंग
10 दिन से नींद नहीं आई तो रात के 1 बजे थाने पहुंच गई महिला, पुलिसवालों से बोलीं..मेरी रिपोर्ट लिखो✦25 नवंबर को अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी और बेटे का जनेऊ, 4 लाख मेहमानों के लिए खास इंतजाम, 11 बजे से कव्वाली मुकाबला ✦Bihar News: सांसद-विधायक खड़े रहेंगे और अफसर फीता काटेंगे...अब नहीं चलेगा ! सम्राट सरकार ने अधिकारियों को दी हिदायत....✦रेणु देवी के आवास के पास करोड़ों की लूट, घटनास्थल पर पहुंचीं पूर्व डिप्टी सीएम, बोलीं..कितना भी बड़ा अपराधी हो, बचेगा नहीं✦बेतिया में 40 करोड़ की लूट पर कांग्रेस विधायक ने सम्राट सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में जंगलराज जैसी स्थिति✦10 दिन से नींद नहीं आई तो रात के 1 बजे थाने पहुंच गई महिला, पुलिसवालों से बोलीं..मेरी रिपोर्ट लिखो✦25 नवंबर को अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी और बेटे का जनेऊ, 4 लाख मेहमानों के लिए खास इंतजाम, 11 बजे से कव्वाली मुकाबला ✦Bihar News: सांसद-विधायक खड़े रहेंगे और अफसर फीता काटेंगे...अब नहीं चलेगा ! सम्राट सरकार ने अधिकारियों को दी हिदायत....✦रेणु देवी के आवास के पास करोड़ों की लूट, घटनास्थल पर पहुंचीं पूर्व डिप्टी सीएम, बोलीं..कितना भी बड़ा अपराधी हो, बचेगा नहीं✦बेतिया में 40 करोड़ की लूट पर कांग्रेस विधायक ने सम्राट सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में जंगलराज जैसी स्थिति

बौद्ध महोत्सव का CM नीतीश ने किया उद्घाटन, बोधगया को आइकॉनिक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने का किया एलान

GAYA : सीएम नीतीश कुमार ने बोधगया में बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन किया है। वहीं इस मौके पर उन्होनें महाबोधि मंदिर और बोधगया के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी की। सीएम के

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

GAYA : सीएम नीतीश कुमार ने बोधगया में बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन किया है। वहीं इस मौके पर उन्होनें  महाबोधि मंदिर और बोधगया के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी की। सीएम के समक्ष इस मौके पर बोधगया को आइकॉनिक टूरिस्ट डेस्टिनेशन  के रुप में विकसित करने के लिए तैयार की गयी कार्ययोजना पेश की गयी।


बौद्ध महोसत्व को सम्बोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पूरे देश के लोग यहां कल्चर कन्वेंशन सेंटर में आएंगे जो जल्द ही पूरा कर लिया जाना है।उन्होनें कहा की बौद्ध महोत्सव कार्यक्रम और बेहतर होती जा रही है।सीएम ने 2013 में यहां हुए आतंकी हमले की चर्चा करते हुए कहा कि हम यहां आकर सिर्फ पूजा ही नहीं करते हैं बल्कि पूरी तरह महाबोधि मंदिर सुरक्षित रहे इसकी भी व्यवस्था करते हैं।सीएम ने कहा कि पर्यटक स्थलों के विकास के लिए केंद्र सरकार ने बोधगया का भी नाम शामिल किया गया है। उन्होनें कहा कि गंगा नदी का जल गया के लोगो के घर घर तक  पहुंचाएंगे। वहीं सीएम ने कहा कि दुंगेश्वरी पहाड़ पर रोप वे निर्माण किया जाएगा।


इधर बौद्ध महोत्सव के उद्घाटन से पहले सीएम ने जयप्रकाश उद्यान, मुचलिंद सरोवर और माया सरोवर का भ्रमण किया। मुचलिंद सरोवर के भ्रमण के दौरान सीएम नीतीश वहां की व्यवस्था सा नाखुश दिखे। उन्होनें अधिकारियों से कहा कि ये कोई मामूली तलाब नहीं है। भगवान बुद्ध ज्ञान प्राप्ति के बाद यहीं आकर ठहरे थे। उन्होनें कहा कि सरोवर के चारों ओर पेड़ बनवाईए। महाबोधि मंदिर से इसकी दूरी कम हो इसके लिए सीधा रास्ता होना चाहिए। कन्वेंशन सेंटर और सुजाता होटल को माया सरोवर से कनेक्ट करने का सीएम ने सुझाव दिया। स्टेट गेस्ट हाउस और कन्वेंशन सेंटर का सीएम ने अवलोकर कर अधिकारियों से उनके विकास कार्यों का जायजा लिया। 




टैग्स