ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

BMP की महिला जवान को नेता कर रहा ब्लैकमेल, संबंध नहीं बनाने पर प्राइवेट फोटो वायरल करने का दिया धमकी

PATNA: बीएमपी की महिला जवान खुद इंसाफ मांग रही है. उसने एक कॉलेज का पूर्व छात्र नेता पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. महिला जवान ने आरोप लगाया है कि वह बार-बार संबंध बनाने

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  बीएमपी की महिला जवान खुद इंसाफ मांग रही है. उसने एक कॉलेज का पूर्व छात्र नेता पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. महिला जवान ने आरोप लगाया है कि वह बार-बार संबंध बनाने का दवाब दे रहा है. कहता है कि अगर संबंध नहीं बनाओगी तो तुम्हारा प्राइवेट फोटो सोशल मीडिया में वायरल कर देगा. पटना में तैनात महिला जवान ने अपने कमांडेंट से आवेदन फॉरवर्ड करा एसएसपी को भेजा है. जिसके बाद जांच का आदेश दिया गया है. 

नौकरी से हटवाने का देता है धमकी

महिला जवान ने कहा कि आरोपी पिछा भी करता रहता है. वह नौकरी से निकालवाने की धमकी भी देता है. महिला जवान ने कहा कि आरोपी शाहकुंड के रहने वाले लॉ कॉलेज के पूर्व छात्र नेता धर्मराज शर्मा है. जबकि वह भी टीएनबी लॉ कॉलेज की नियमित छात्रा रह चुकी है. इस दौरान कॉलेज में ही आरोपी ने शादी करने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन मैंने ठुकरा दिया. जिसके बाद से वह परेशान कर रहा है. यहां तक की वह अधिकारियों को भी कॉल कर देता है. 

फोटो वायरल करने की धमकी

महिला जवान ने आरोप लगाया है कि आरोपी धर्मराज उसके कुछ प्राइवेट फोटो को सोशल मीडिया में डालने की धमकी देता है. वह अश्लील मैसेज करता है. जिसकी हरकतों से वह परेशान हो गई है. जिसके कारण वह तनाव में रह रही है.