ब्रेकिंग
Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी✦Bihar News : छेका समारोह से लौट रहे थे सभी, तभी पुल से नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो; बिहार के अररिया में 6 लोगों की दर्दनाक मौत✦Bihar News: जमुई के लिए 4327 करोड़ और बांका के लिए 726 करोड़, जानिए खनन से कैसे भरेगा बिहार सरकार का खजाना✦Bihar News : रिशु श्री को 'भैया' कहने वाली चैट पर ED का सवाल! IAS आनंद किशोर से 6 घंटे पूछताछ, टेंडर से लेकर पोस्टिंग तक खुली परतें✦Bihar weather : कोहरे में समाया पटना, सुबह-सुबह धुंध से ढकी सड़कें; 21 नवंबर को इन जिलों में बारिश के आसार, जानें पूरा अपडेट✦Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी✦Bihar News : छेका समारोह से लौट रहे थे सभी, तभी पुल से नदी में जा गिरी स्कॉर्पियो; बिहार के अररिया में 6 लोगों की दर्दनाक मौत✦Bihar News: जमुई के लिए 4327 करोड़ और बांका के लिए 726 करोड़, जानिए खनन से कैसे भरेगा बिहार सरकार का खजाना✦Bihar News : रिशु श्री को 'भैया' कहने वाली चैट पर ED का सवाल! IAS आनंद किशोर से 6 घंटे पूछताछ, टेंडर से लेकर पोस्टिंग तक खुली परतें✦Bihar weather : कोहरे में समाया पटना, सुबह-सुबह धुंध से ढकी सड़कें; 21 नवंबर को इन जिलों में बारिश के आसार, जानें पूरा अपडेट

ब्लैक फंगस अपडेट : 5 नए मरीज मिले.. 3 की हुई मौत

PATNA : पटना में सोमवार को ब्लैक फंगस के मरीजों इस संख्या में एक बार फिर से कमी देखने को मिली है। सोमवार को पटना में 5 नए मरीज मिले हैं लेकिन 3 मरीजों की मौत हो गई है। जिन 3 मरीजों

ब्लैक फंगस अपडेट : 5 नए मरीज मिले.. 3 की हुई मौत
Editor
2 मिनट

PATNA : पटना में सोमवार को ब्लैक फंगस के मरीजों इस संख्या में एक बार फिर से कमी देखने को मिली है। सोमवार को पटना में 5 नए मरीज मिले हैं लेकिन 3 मरीजों की मौत हो गई है। जिन 3 मरीजों की मौत हुई उसमें से 2 का इलाज पटना के आईजीआईएमएस में चल रहा था जबकि एक कि मौत पटना एम्स में हुई। सोमवार को आईजीआईएमएस में एक जबकि एम्स में ब्लैक फंगस के 3 मरीज भर्ती कराए गए। पीएमसीएच में भी एक मरीज एडमिट हुआ।


पीएमसीएच में 21 मरीज भर्ती हैं। सोमवार को भी फंगस पीड़ित मरीजों को एम्फोटेरिसिन बी की दवा नहीं मिल पाई। एम्स प्रशासन द्वारा मंगाए गए 1752 में की आपूर्ति अगर जल्द नहीं हुई तो मरीजों की को मुश्किल बढ़ सकती है।


पटना के एनएमसीएच में ब्लैक फंगस के मरीजों को दो दिनों से दवा नहीं मिल पा रही है। परिजनों ने बताया कि दवा एम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन न तो अस्पताल से मिल रही है और न ही बाजार में उपलब्ध है। अस्पताल के ईएनटी विभाग में ब्लैक फंगस के नौ मरीज भर्ती हैं। अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को ही दवा खत्म हो गई थी। सूचना लगातार संबंधित विभाग को दी जा रही है। हर मरीज को रोजाना छह वॉयल इंजेक्शन दिया जाता है।

टैग्स