ब्रेकिंग
श्री बाबू को ‘बाहरी’ बताने पर भड़का आक्रोश, प्रतिमा की मांग को लेकर 30 अगस्त को बेगूसराय में निकलेगा मशाल जुलूस बिहार में सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, 10 लाख व्यूज पर मिल सकते हैं एक लाख रूपये, जानें पूरी प्रक्रियाशिवहर में बहू से दुष्कर्म के आरोपी ससुर गिरफ्तार, FIR के बाद SIT ने की त्वरित कार्रवाईमुजफ्फरपुर में 12 अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त, साइबर ठगी रोकने को चलेगा ‘साइबर मंगलवार’ अभियानप्रशांत किशोर की सभा के बाद नाश्ते के लिए टूट पड़े लोग, पैकेट लेने को हुई छीना-झपटीश्री बाबू को ‘बाहरी’ बताने पर भड़का आक्रोश, प्रतिमा की मांग को लेकर 30 अगस्त को बेगूसराय में निकलेगा मशाल जुलूस बिहार में सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए अच्छी खबर, 10 लाख व्यूज पर मिल सकते हैं एक लाख रूपये, जानें पूरी प्रक्रियाशिवहर में बहू से दुष्कर्म के आरोपी ससुर गिरफ्तार, FIR के बाद SIT ने की त्वरित कार्रवाईमुजफ्फरपुर में 12 अपराधियों की संपत्ति होगी जब्त, साइबर ठगी रोकने को चलेगा ‘साइबर मंगलवार’ अभियानप्रशांत किशोर की सभा के बाद नाश्ते के लिए टूट पड़े लोग, पैकेट लेने को हुई छीना-झपटी

BJP सांसद का बड़ा बयान, सिर्फ पीएम मोदी के कारण जीता NDA, किसी दूसरे को श्रेय नहीं जाता

SASARAM : बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है. बिहार की जनता ने एक बार फिर से एनडीए सरकार पर भरोसा जताया है. एनडीए को बिहार में स्पष्ट बहुमत मिल गया है. भाजपा, जेडीयू, ह

BJP सांसद का बड़ा बयान, सिर्फ पीएम मोदी के कारण जीता NDA, किसी दूसरे को श्रेय नहीं जाता
First Bihar
3 मिनट

SASARAM :  बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आ चुका है. बिहार की जनता ने एक बार फिर से एनडीए सरकार पर भरोसा जताया है. एनडीए को बिहार में स्पष्ट बहुमत मिल गया है. भाजपा, जेडीयू, हम और वीआईपी को 125 सीटें मिली हैं. लेकिन अब इस जीत के श्रेय को लेकर एनडीए के अंदर ही होड़ मची हुई है. भाजपा के सांसद ने इस जीत का पूरा श्रेय पीएम मोदी को दिया है.


सासाराम सीट से बीजेपी के सांसद छेदी पासवान ने बिहार में एनडीए की जाट को पीएम मोदी का कमाल बताया है. भाजपा सांसद छेदी पासवान ने कहा कि "एनडीए की जीत के पीछे सबसे बड़ा कारण पीएम मोदी हैं. देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के कारण ही एनडीए को सफलता मिली है. इसलिए इस जीत का सारा श्रेय सिर्फ पीएम मोदी को जाता है. बीच में किसी भी दूसरे को कोई श्रेय नहीं जाता है."


सासाराम में अपने आवास पर उन्होंने एनडीए की जीत के लिए बिहारवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर से एनडीए के ऊपर भरोसा जताया है.


मंगलवार को परिणाम सामने आने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी पीएम मोदी को ही जीत का श्रेय दिया था. जायसवाल ने मीडिया के सामने कहा कि “बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत होने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका श्रेय जाता है, जिनकी योजनायें गरीबों की झोपड़ी तक पहुंची. बिहार की एनडीए सरकार ने भी अच्छा काम किया.”


आपको बता दें कि बिहार में सरकार बनाने के लिए बहुमत के 122 के आंकड़े को एनडीए ने छू लिया है. एनडीए को बिहार में 125 सीटें मिली हैं. भाजपा को 74, जदयू को 43, वीआईपी को 4 और हम को 4 सीटें मिली हैं. जबकि महागठबंधन के खाते में 110 सीटें गई हैं. आरजेडी बिहार में सबसे बड़ी पार्टी है, जिसे सर्वाधिक 75 विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल हुई है.


बिहार चुनाव में कांग्रेस को 19 और वामदलों को 16 सीटें हासिल हुई हैं. इसके अलावा एआईएमआईएम 5 सीटों पर बाजी मारने में कामयाब हुई है. लोजपा, बसपा और निर्दलीय को एक-एक सीटें मिली हैं.  

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता