ब्रेकिंग
छठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्सBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्तछठ-दिवाली पर नई दिल्ली से दरभंगा के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर समेत इन स्टेशनों पर स्टॉपेज, जानिए डिटेल्सBihar Police: पुलिस गश्ती गाड़ी में कुत्ते ने जमाया कब्जा, आराम फरमाते VIDEO वायरलNH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, साले-बहनोई की मौत; तीसरा युवक गंभीरप्रेमी से मिलने सात समंदर पार से नेपाल पहुंची अमेरिकी लड़की, 13 हजार किलोमीटर का सफर तय कर आई; किशनगंज में SSB ने पकड़ाबरामद रकम में हेराफेरी का खुलासा, जांच में सामने आई गड़बड़ी; मोतिहारी पुलिस के 4 सिपाही बर्खास्त

भाजपा समर्थकों ने अभिनंदन समारोह में की फायरिंग, खुलेआम सड़क पर लहराए हथियार

BAGHA : अभिनंदन समारोह में भाजपा के समर्थकों की ओर से फायरिंग करने का मामला सामने आया है. भारतीय जनता पार्टी के समर्थक काफी उत्साह में आकर अपनी मर्यादा भूल गए. उन्होंने कानून

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BAGHA : अभिनंदन समारोह में भाजपा के समर्थकों की ओर से फायरिंग करने का मामला सामने आया है. भारतीय जनता पार्टी के समर्थक काफी उत्साह में आकर अपनी मर्यादा भूल गए. उन्होंने कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम सड़क पर फायरिंग की. बगहा में राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र दुबे के अभिनंदन समारोह में बीजेपी समर्थक खुलेआम सड़क पर हथियार लहराते भी दिखें. 


बगहा के श्रीराम गेस्ट हाउस के पास अभिनंदन समारोह में सैकड़ों की संख्या में बीजेपी समर्थक पहुंचे. राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र दुबे का स्वागत समारोह में समर्थक फायरिंग करते दिखें. एनएच 727 पर लोगों की सुरक्षा को ताक पर रखते हुए उन्होनें जमकर फायरिंग की. बताया जा रहा है कि वीडियो में फायरिंग करते हुए दिख रहा शख्स भाजपा समर्थक अशोक गुप्ता है. 


बीजेपी के नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र दुबे काफिले के साथ बगहा पहुंचे. मदनपुर देवी स्थान से पूजा अर्चना कर लौटते वक्त नगर में आयोजित अभिनंदन समारोह में उन्होंने हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में बीजेपी समर्थक पुलिसवालों के सामने हर्ष फायरिंग करते दिखें. किसी ने भी उनको रोका तक नहीं. 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता