ब्रेकिंग
पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में सनसनीखेज वारदात: युवक का प्राइवेट पार्ट काट कर शव को पेड़ से लटकाया, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंकाराबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, सरकार ने इतने दिन का दिया समयबिहार में मोहर्रम से पहले बड़ी साजिश नाकाम, किराना दुकान से 5 जिंदा सुतली बम बरामद; बम स्क्वायड ने किया डिफ्यूजBihar Cabinet Meeting: बिहार के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज...इस आधार पर होगा आपका ट्रांसफऱ, जानें...पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में सनसनीखेज वारदात: युवक का प्राइवेट पार्ट काट कर शव को पेड़ से लटकाया, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंकाराबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, सरकार ने इतने दिन का दिया समयबिहार में मोहर्रम से पहले बड़ी साजिश नाकाम, किराना दुकान से 5 जिंदा सुतली बम बरामद; बम स्क्वायड ने किया डिफ्यूजBihar Cabinet Meeting: बिहार के शिक्षकों के लिए गुड न्यूज...इस आधार पर होगा आपका ट्रांसफऱ, जानें...

बिहार चुनाव को लेकर पटना में बीजेपी की बड़ी बैठक कल, राजनाथ सिंह देंगे जीत का मंत्र

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर पटना में बीजेपी की कार्यसमिति बैठक कल बुधवार को आयोजित होगी। राजनाथ सिंह उद्घाटन करेंगे और चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी। बैठक में 1200 से अधिक BJP नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

Bihar
राजनाथ सिंह का बिहार दौरा
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 2025 बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी रणनीतिक तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को पटना के ज्ञान भवन में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी है। जिसका उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। यह बैठक इसलिए भी खास है क्योंकि यह डॉ.दिलीप जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने वाली है।


बैठक में पूरे राज्य से 1200 से अधिक नेता शामिल होंगे। इसमें चुनावी तैयारियों,संगठनात्मक समीक्षा,विजय संकल्प और राजनीतिक प्रस्तावों पर चर्चा होगी। राजनाथ सिंह पार्टी नेताओं को "विजय मंत्र" देंगे और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय भी अपने विचार साझा करेंगे।


इसके साथ ही बैठक में राजद प्रमुख लालू यादव द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर निंदा प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा। बैठक में राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी विस्तार से रखा जाएगा। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने बताया कि बैठक के दौरान आगामी चुनाव में पार्टी की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने के रोडमैप पर चर्चा की जाएगी।

टैग्स